कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री?
ट्रेलर साझा करने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर बताया है कि यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका में 28 अगस्त और यूके में 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियंका ने यह भी लिखा कि दूसरे देशों में रिलीज की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
करियर फ्रंट पर और क्या कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा
फिल्में प्रोड्यूस करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग में भी व्यस्त हैं। बीते दिनों उनकी एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'वाराणसी' भी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए वह भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। फिल्म ‘वाराणसी’ में वह मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में लीड रोल में साउथ के एक्टर महेश बाबू हैं।