फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग मामले में बड़ा अपडेट! रोजाना सुनवाई के लिए बनाया गया स्पेशल फास्ट-ट्रैक सेशंस कोर्ट

Thu, 19 Mar 2026 01:14 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Case: असम के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के केस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने सिंगर के मामले की सुनवाई के लिए एक स्पेशल फास्ट-ट्रैक सेशंस कोर्ट बनाया है।  
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग निधन के बाद भी सुर्खियों में हैं। उनका केस अदालत में है। उनके परिवार वालों का इल्जाम था कि उनके केस की सुनवाई धीमी रफ्तार से हो रही है। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सर्मा ने आज जानकारी दी है कि गुवाहाटी हाई कोर्ट ने गायक की मौत के मामले की सुनवाई के लिए एक स्पेशल फास्ट-ट्रैक सेशंस कोर्ट बनाया है। यहां रोजाना केस की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


असम कैबिनेट ने अठाया था बड़ा कदम 
पिछले महीने सीएम हिमंत बिस्वा सर्मा ने मीडिया से बताया था कि सिंगर के निधन के मामले की तेजी से सुनवाई के लिए असम कैबिनेट ने बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट, गुवाहाटी हाईकोर्ट से गुजारिश करेगी कि मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए।

गरिमा सैकिया-जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्नी जता चुकी नाराजगी
सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जियाउल कमर ने फरवरी में कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में केस की धीमी सुनवाई पर नाराजगी जताई थी।
कमर ने कहा था कि आरोपियों की तरफ से अलग-अलग पहलुओं पर कोर्ट में कई याचिकाएं दायर करने की वजह से पूरी प्रक्रिया में देरी हुई है क्योंकि ट्रायल अभी शुरू होना बाकी है।

क्या 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में है फिल्म के तीसरे पार्ट का हिंट? इस वजह से लगाए जा रहे कयास

विज्ञापन

कब हुआ था सिंगर का निधन?
मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के चौथे एडिशन में शामिल होने सिंगापुर गए थे।
इस मामले में NEIF के आयोजक श्यामकानु महंता, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी, अमृत प्रभा महंता, असम पुलिस डीएसपी संदीपन गर्ग, पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य इस केस में आरोपी के तौर पर जेल में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें