गाने के खिलाफ उठाया गया कदम
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बादशाह के गाने की जांच-पड़ताल बढ़ रही है। इस गाने पर अश्लीलता और आपत्तिजनक चित्रण (विशेषकर महिलाओं से जुड़े मामलों में) को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है।
इससे पहले, शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज होने के बाद यूट्यूब ने गाना हटा दिया था।
राष्ट्रीय महिला आयोग से पहले हरियाणा महिला आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजा है।
'टटीरी' के बारे में
आपको बता दें कि 'टटीरी' एक हरियाणवी हिप-हॉप गाना है, जो 1 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। इस गाने में बादशाह के साथ सिमरन जगलान हैं। गाने के बोल भी बादशाह ने ही लिखे हैं। इस गाने को माही संधू और जोबन संधू ने डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर हितेन हैं। इसे बादशाह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।