गरिमा सैकिया-जुबीन गर्ग
- फोटो : इंस्टाग्राम
पत्नी जता चुकी नाराजगी
सिंगर की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जियाउल कमर ने फरवरी में कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में केस की धीमी सुनवाई पर नाराजगी जताई थी।
कमर ने कहा था कि आरोपियों की तरफ से अलग-अलग पहलुओं पर कोर्ट में कई याचिकाएं दायर करने की वजह से पूरी प्रक्रिया में देरी हुई है क्योंकि ट्रायल अभी शुरू होना बाकी है।
कब हुआ था सिंगर का निधन?
मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की पिछले साल 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमयी हालात में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के चौथे एडिशन में शामिल होने सिंगापुर गए थे।
इस मामले में NEIF के आयोजक श्यामकानु महंता, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, शेखर ज्योति गोस्वामी, अमृत प्रभा महंता, असम पुलिस डीएसपी संदीपन गर्ग, पीएसओ नंदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य इस केस में आरोपी के तौर पर जेल में हैं।