फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: ‘एक मां होकर दूसरे की परवरिश पर सवाल उठाना दोहरी सोच’, BB19 कंटेस्टेंट कुनिका पर भड़कीं गौहर खान

Tue, 09 Sep 2025 12:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauahar Khan On Kunickaa Sadanand: हाल ही में गौहर खान ने एक पोस्ट किया है, जिसमें वो बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर भड़कती नजर आ रही हैं। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा।
विज्ञापन
कुनिका सदानंद और गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है। सभी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर कर रहे हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद का भी तीखा अंदाज दिखा, जिसमें उन्हें तान्या मित्तल पर पर्सनल टिप्पणी करते देखा गया था। अब इस मामले पर एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुनिका पर भड़कती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं पूरी बात। 

गौहर खान ने कहा- ये दोहरा मापदंड है

विज्ञापन

गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 को लेकर विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘खुद मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो और बाकी सब। वास्तव में किसी और की मां पर इतनी आसानी से बातें कहना, चौंकाने वाला है। ये दोहरा मापदंड है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र आपको अभी भी बिग बॉस 19 में आलोचनाओं के योग्य बनाती है। वही करो, जो आप कर सकते हैं, वर्ना ना करो।'

यह खबर भी पढ़ें: Badshah: ‘किन्नी टैरिफ चाहिदिये ट्रंप को’, अमेरिका में कॉन्सर्ट में बादशाह ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज
विज्ञापन


 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
गौहर खान की इस प्रतिक्रिया पर नेटिजंस के भी रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हां वही और तान्या की मां के बारे में बोलने की जरुरत क्या थी गेम के बारे में बता करतीं। सही कहा है किसी ने टीवी पर जो नकारात्मक भूमिका करता है उसके व्यवहार में निगेटिविटी आ जाती है।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘कुनिका ने गलत किया।’ 
 
 
 

कुनिका ने तान्या की परवरिश पर की थी टिप्पणी
आपको बताते चलें कि पिछले एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाए हुए थे। साथ ही कहा था कि तान्या की मां ने उन्हें कुछ नहीं सिखाया। इसी बात पर यह टिप्पणी आ रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें