फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: वोटर्स लिस्ट में नाम नहीं होने से परेशान हुईं गौहर खान, बोलीं- फिर आधार कार्ड की जरूरत क्यों है

Mon, 20 May 2024 07:59 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौहर खान ने अपना मतदान किया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'चाहे कितनी भी परेशानी का सामना क्यों नहीं करना पड़े हमें मतदान जरूर करना चाहिए। यह हमारा अधिकार है'।
विज्ञापन
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से लेकर देश के कई हिस्सों में आज मतदान हुए। बॉलीवुड के सितारों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। जहां कुछ सितारों को वोट डालने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर का नाम वोटर्स लिस्ट में से गायब हो गया। इस वजह से गौहर खान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं आखिर गौहर वोट कर पाईं या नहीं--
विज्ञापन


 

लोग परेशान हो रहे हैं 
गौहर खान अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों अपने बेटे के जन्मदिन पर भी वे अपने हक के लिए आवाज उठाती नजर आई थीं। वहीं आज गौहर खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री कहती हैं, 'लोग वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन वोटर्स लिस्ट में से लोगों के नाम गायब हैं। हम आधारकार्ड लेकर आए हैं और हमें वोट नहीं डालने दिया जा रहा है'। 

Mirai: 'द ब्लैक स्वॉर्ड' बने मांचू मनोज का दिखा खतरनाक रूप, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया 'मिराय' का टीजर
विज्ञापन


आधारकार्ड की जरूरत क्यों 
गौहर खान आगे कहती हैं, 'आधार कार्ड हमारे पहचान के लिए काफी है। तो आधार कार्ड दिखाने के बाद वोट देने का अधिकार नागरिकों को दिया जाना चाहिए। आधार कार्ड आपकी पहचान है कि आप एक भारतीय नागरिक हैं और आपको इसके साथ मतदान करने में सक्षम होना चाहिए। यह बात पोलिंग बूथ अधिकारियों को भी समझाना चाहिए'।

कड़ी सुरक्षा के बीच वोट देने पहुंचे सलमान खान

विज्ञापन

लोगों से की मतदान की अपील 
हालांकि बाद में गौहर खान ने अपना मतदान किया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'चाहे कितनी भी परेशानी का सामना क्यों नहीं करना पड़े हमें मतदान जरूर करना चाहिए। यह हमारा अधिकार है'। गौहर ने अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया है। उनकी मां भी मतदान करने के बाद काफी खुश नजर आ रही थीं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें