फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में सरेंडर को तैयार गैंगस्टर बिश्नोई? मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की अर्जी

Thu, 02 Jul 2026 10:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan House Firing Case: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आत्मसमर्पण करना चाहता है। बिश्नोई ने मुंबई की एक विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की है। उसने मुबई की विशेष मकोका अदालत में अर्जी दाखित करते हुए निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में 2024 में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में सरेंडर करने की मांग की है।

विज्ञापन


नवंबर में अमेरिका से किया गया डिपोर्ट
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था और बाद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह कई चर्चित मामलों में वॉन्टेड था। वह मुंबई पुलिस की जांच वाले सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में भी वॉन्टेड आरोपी है।

अदालत में गैंगस्टर बिश्नोई ने क्या कहा?
विशेष मकोका कोर्ट में दाखिल अर्जी में अनमोल ने कहा है कि वह निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में, चल रही सुनवाई का सामना करने और न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के लिए अपनी मर्जी से कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहता है। बता दें कि सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में क्या बोला अनमोल बिश्नोई?
उन्होंने कहा कि वह पहले से ही एक और मामले (NIA) में कानून की कस्टडी में हैं और कोर्ट के उचित आदेश के बिना वह व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि मौजूदा मामले में आत्मसमर्पण को औपचारिक रूप से दर्ज करने और वर्चुअल/फिजिकल रिमांड की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। अनमोल ने कोर्ट से अपनी पेशी के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी करने की रिक्वेस्ट की। याचिका में कहा गया है, 'इससे अभियोजन पक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे मुकदमे और कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा।

लॉरेंस बिश्नोई भी मामले में वॉन्टेड
अनमोल ने अर्जी में बताया कि मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। उसकी गैर-मौजूदगी में तीन गवाहों से पूछताछ भी हो चुकी है। बाइक सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने 14 अप्रैल, 2024 की सुबह बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। चौधरी, गुप्ता और पाल, साथ ही सोनू कुमार बिश्नोई, मो. रफीक चौधरी और हरपाल सिंह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एक आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस बिश्नोई भी इस मामले में वॉन्टेड आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें