फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान पर हमला करवाने वाला अनमोल NIA की गिरफ्त में, जानिए बाबा सिद्दीकी से लेकर सिद्धू मूसेवाला केस से कनेक्शन

Wed, 19 Nov 2025 03:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NIA Arrests Gangster Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई आपराधिक मामलों में वॉन्टेड है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में भी उसका हाथ था। 
विज्ञापन
सलमान खान, एआईए ने अनमोल बिश्नोई को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लौटने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया। अनमोल को अमेरिका ने मंगलवार को भारत डिपोर्ट कर दिया था। अनमोल बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। सलमान खान के घर हुई फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से भी उसका कनेक्शन है।

विज्ञापन


सलमान खान के घर के बाहर कराई थी गोलीबारी
अनमोल बिश्नोई को दिल्ली पहुंचते ही एनआईए ने पकड़ लिया। अनमोल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। अनमोल ने 2020-2023 की अवधि के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से सहायता की थी। इसके अलावा साल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में भी अनमोल वॉन्टेड है। यह हमला बिश्नोई गैंग के इशारे पर किया गया था। 

सलमान खान, बाबा सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान से जुड़ाव के चलते बाबा सिद्धीकी की हत्या की?
अनमोल बाबा सिद्धीकी की हत्या मामले में भी आरोपी है। वह मुख्य साजिशकर्ता है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  चार्जशीट में अनमोल को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया गया है और उसे वांछित आरोपियों की सूची में रखा गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या कथित तौर पर सलमान खान से उनकी करीबी और भावनात्मक लगाव के कारण की गई। 

सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से कनेक्शन
मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसमें भी अनमोल बिश्नोई ने मदद की। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर के बाद ही अनमोल का नाम पहली बार चर्चा में आया। पंजाब पुलिस की जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने तिहाड़ जेल से ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। उसके भाई अनमोल और भतीजे सचिन ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया।

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान के मामले में क्या-क्या हुआ
सलमान खान के मुंबई स्थिति गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसकी जिम्मेदारी खुद अनमोल बिश्नोई ने ली थी। चार्जशीट में कहा गया कि उसने शूटर्स को 9 मिनट का ऑडियो भेजकर उन्हें 'इतिहास रचने' के लिए उकसाया था। 

विज्ञापन

क्यों सलमान खान को दुश्मन मानता है बिश्नोई गैंग?
फिल्म 'हम साथ साथ हैं' (1999) की शूटिंग के दौरान सलमान खान काले हिरण के शिकार मामले में फंसे थे। तब से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अभिनेता के पीछे पड़ा है। सलमान पर आरोप है कि साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान राजस्थान के जंगलों में काले हिरण का शिकार किया था। सलमान के अलावा सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम कोठारी पर भी आरोप लगे थे। बिश्नोई समाज ने तब सलमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। सलमान को इसके लिए जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा भी सुनाई थी, हालांकि, बाद में उन्हें इस मामले में बेल मिल गई। मगर, बिश्नोई गैंग इस मामले को लेकर सलमान खान को दुश्मन मान बैठा है और कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें