फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा को घर से लेकर आई थीं अरुणा ईरानी, डेविड धवन इसलिए हुए थे नाराज; हिमानी शिवपुरी ने साझा किए किस्से

Wed, 19 Nov 2025 03:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Himani Shivpuri On Govinda: हिमानी शिवपुरी ने गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने उनके बारे में कई किस्से साझा किए हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
हिमानी शिवपुरी, गोविंदा - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने अपने दशकों लंबे करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्मों में काम। उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान और गोविंदा के साथ काम किया। यह कहना गलत नहीं होगा कि हिमानी शिवपुरी, जो 90 के दशक की कई फिल्मों का हिस्सा थीं, ने इंडस्ट्री को आकार देने वाले लोगों को करीब से देखा है। एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने गोविंदा के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
Trending Videos

अरुणा ईरानी गोविंद को घर से लेकर आईं
शिवपुरी ने कहा 'गोविंदा (चीची) लेट आने की वजह से चर्चा में रहते थे। मैं एक फिल्म में काम कर रही थी जिसे अरुणा ईरानी प्रोड्यूस कर रही थीं और उनके पति कुकू कोहली इसका निर्देशन कर रहे थे। हम हैदराबाद जा रहे थे। मैं, रवीना, अरुणा और कुकू जी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे। गोविंदा को भी हमारे साथ आना था क्योंकि दूसरे ही दिन शूटिंग थी। हालांकि वह एयरपोर्ट पर नहीं थे। अरुणा जी उन्हें ढूंढ रही थीं। आखिरकार उन्होंने हमें वहां से रवाना किया और खुद गोविंद के घर गईं। अरुणा जी गोविंदा को अपने साथ लेकर आईं।'

गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड धवन नाराज हो गए थे
हिमानी शिवपुरी ने बताया कि फिल्ममेकर डेविड धवन गोविंदा के लेट आने की वजह से स्विट्जरलैंड में 'हीरो नं. 1' के सेट पर नाराज हो गए थे। 

डीडीएलजे के क्लाइमैक्स का हिस्सा नहीं बन पाई थीं हिमानी शिवपुरी, वजह बताते हुए बोलीं- ‘यश चोपड़ा ने कॉल किया…’


सेट पर अच्छा वक्त बिताते थे गोविंदा
हिमानी शिवपुरी ने बताया 'जब गोविंदा सेट पर आते थे, तो कमाल करते थे। हम बहुत अच्छा समय बिताते थे। वो वाकई कमाल के अभिनेता हैं। वो काम में सुधार करते हैं।' 
शिवपुरी ने गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी के बारे में भी बताया और कहा कि 'हसीना मान जाएगी' स्टार को इंडस्ट्री में खुद को फिर से स्थापित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

गोविंदा के साथ शिवपुरी ने किया काम
हिमानी शिवपुरी ने गोविंदा के साथ 90 के दशक की फिल्म 'दीवाना मस्ताना', 'हीरो नं. वन', 'हद कर दी आपने' और 'अनाड़ी नं. 1' में काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें