फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah Of Begusarai: 'बादशाह ऑफ बेगूसराय' वेब सीरीज की घोषणा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसे रोमांच का दावा

Mon, 02 Sep 2024 12:22 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता सुनील बोहरा और लेखक अखिलेश जायसवाल ने अपनी आगामी परियोजना 'बादशाह ऑफ बेगूसराय' की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया है कि इस वेब सीरीज में दर्शकों को  'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसा रोमांच देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
बादशाह ऑफ बेगुसराय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता सुनील बोहरा और लेखक अखिलेश जायसवाल 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद एक बार फिर साथ आए हैं। उन्होंने अब 'बादशाह ऑफ बेगूसराय' नामक एक नई वेब सीरीज के लिए हाथ मिला लिया है। निर्माताओं की टीम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शो बिहार के परिदृश्य पर आधारित होगी।
विज्ञापन


सीरीज को लेकर क्या किया दावा?
'बादशाह ऑफ बेगूसराय' को लेकर बोहरा ब्रदर्स के निर्माता सुनील बोहरा ने कहा, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की याद दिलाने वाली दुनिया में लौटने का उत्साह साफ है, रोमांच और भरोसे का ऐसा ही मिश्रण इसे आगे बढ़ा रहा है। टीम का लक्ष्य एक अभूतपूर्व और कभी ना भूलने वाले अनुभव को बनाना है, जो आपराधिक अंडरवर्ल्ड के सार को और भी अधिक तीव्रता से प्रदर्शित कर सके।
Sawan Bhadon: सुपरहिट थी रेखा और नवीन निश्चल की डेब्यू फिल्म 'सावन भादो', जानिए रोचक किस्से
विज्ञापन


निर्देशक ने क्या कहा?
वहीं, लेखक-निर्देशक अखिलेश जायसवाल ने कहा, ‘मैं इस परिचित लेकिन हमेशा विकसित होने वाली जगह में वापस जाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह परियोजना मुझे एक ऐसी दुनिया और एक चरित्र का पता लगाने का मौका देती है जो दोनों ही अंधेरे और गहराई से जुड़ी हुई है।’ उन्होंने आगे कहा, इस कहानी की परतें साजिश और गहराई से भरपूर हैं।

कब से शुरू होगा शो का निर्माण
शो का निर्माण साल 2025 की शुरुआत में होना है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सुनील और अखिलेश की पिछली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है। अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोयला खनन माफिया से भिड़ जाता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्डा और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकारों से सजी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की पहली किस्त 22 जून, 2012 को रिलीज हुई थी। कश्यप की इस बदला लेने वाली ड्रामा को आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।
इस शो में गोरी एक्ट्रेस को दिखाया गया सांवली, कंटेंट पर भड़के लोग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें