साउथ के दिग्गज निर्देशक कृष्णा चैतन्य की आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में विश्वक सेन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नेहा शेट्टी और अंजलि भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता से कहा, 'देखिए एक्टर बनने के लिए कुछ खास गुण होने जरुरी हैं'।
अभिनेता और निर्माता विश्वक सेन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे अपनी आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म में विश्वक सेन धांसू एक्शन करते नजर आने वाले हैं। वहीं अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं विश्वक सेन रील और टिकटॉक पर वीडियो बनाने वालों को लेकर ऐसा क्या कहा है जो इतना वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अभिनेता नहीं हैं रील बनाने वाले लोग
साउथ के दिग्गज निर्देशक कृष्णा चैतन्य की आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' में विश्वक सेन अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नेहा शेट्टी और अंजलि भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान अभिनेता से कहा, 'देखिए एक्टर बनने के लिए कुछ खास गुण होने जरुरी हैं। वे लोग जो रील और टिकटॉक पर वीडियो बनाते हैं मैं उन्हें एक्टर नहीं मानता हूं'।
सिर्फ स्टाइल मारने से कोई स्टार नहीं बन जाता
विश्वक सेन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'कुछ लोग रील बनाकर हमें भेजते हैं। उसमें सिर्फ संगीत बजा कर वे स्टाइल से चल रहे होते हैं। अब स्टाइल मारने से कोइ स्टार नहीं बन जाता है। रील में वे कुछ भी नहीं करते हैं और हमें केवल बैकग्राउंड स्कोर ही देखने को मिलता है। अब इस बेसिस पर हम किसी को फिल्म में तो कास्ट नहीं कर सकते हैं।
अभिनेता में हमेशा कुछ नया सीखने की ललक हो
अभिनेता होने के साथ-साथ विश्वक सेन की अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। वे इस कंपनी के बैनर तले एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कास्टिंग कॉल दिया था। इस विषय में बात करते हुए विश्वक सेन कहते हैं, 'अभिनेता को हमेशा कुछ नया करने के लिए तैयार रहना चाहिए। एक अच्छा अभिनेता वही है जो हमेशा कुछ सीखने को तैयार रहे। बिना कुछ बोले सिर्फ रील बनाकर जो भेजते हैं हम उन्हें काम नहीं दे सकते हैं'।