बता दें कि स्टार मैसी विलियम्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट किए है, जिसमें उन्होंने मुंबई में अपने होटल के कमरे का एक शेयर किया है और वो इंडियन डेकोरेशन देखकर हैरान रह गईं। इस क्लिप में वो बता रही हैं कि मुंबई में एक होटल रूम में हैं और पेटिंग व सजावट देखकर बेहद खुश हैं। उनके लिए वहां गिफ्ट्स भी मौजूद हैं। एक्ट्रेस के माथे पर टीका और गले में माला भी है।
इस वीडियो में अभिनेत्री अपना कमरा दिखाती हैं। वह भगवान कृष्ण की तस्वीर की तरफ इशारा करती हैं, जो दीवार पर होती है। फिर अभनेत्री फर्श पर बनी फूलों की रंगोली दिखाती हैं। और कहती हैं, 'मैं अभी अभी मुंबई पहुंचीं हूं और मेरा दिमाग थोड़ा सा खराब हो रहा है।' फिर एक्ट्रेस डाइनिंग टेबल की तरफ जाती हैं और गिफ्ट्स दिखाती हैं। वो कहती हैं, 'बहुत सारे छोटे-छोटे गिफ्ट्स।' जिसे देख मैसी विलियम्स काफी उत्साहित हो जाती हैं।
बता दें, गेम ऑफ थ्रोन्स मैसी विलियम्स की डेब्यू सीरीज है. इसके जरिए ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया और पहली सीरीज ही काफी हिट रही। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2011 में आया था। वहीं अब तक इसके कुल 8 सीजन्स आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की 'भोला' ने जीता दर्शकों का दिल! ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़