फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बचे हैं संग समेट लो: फिल्म बॉडी ने दी कड़ी चेतावनी, वापस बुला लेंगे भारतीय कर्मचारी; क्या रुक जाएगी शूटिंग?

Fri, 27 Nov 2026 02:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • भारत में पाकिस्तानी सीरियल ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ को बैन करने मांग लगातार हो रही है। 
  • बीते दिनों सिने वर्कस ने इसे बैन करने के लिए पत्र लिखा था।
  • अब एफडब्ल्यूआईसीई ने इस पर प्रोडक्शन को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बिते दिनों एफडब्ल्यूआईसीई ने शो को बैन करने की मांगी की थी। इसके बाद अब फिल्म बॉडी ने नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन से अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने की धमकी दी है। 

एफडब्ल्यूआईसीई ने दिखाया कड़ा रुख

विज्ञापन

एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने चेतावनी दी है। फेडरेशन अपने सदस्यों से भारत में चल रहे सभी नेटफ्लिक्स प्रोडक्शन पर काम बंद करने के लिए कह सकता है। जिससे कई स्थानों पर शूटिंग बाधित हो सकती है। एएनआई से बातचीत में में तिवारी ने नेटफ्लिक्स और भारतीय सरकार के बीच 2025 में हुए एक कथित समझौते का जिक्र किया। इस समझौते के तहत, प्लेटफॉर्म ने सरकार को आश्वासन दिया था कि वह ऐसी कोई सामग्री प्रसारित नहीं करेगा जो भारत की नीतियों या राष्ट्रीय हितों के खिलाफ हो। इसके बावजूद, उन्होंने अब एक पाकिस्तानी सीरीज का प्रोमो जारी कर दिया है, और यह शो जल्द ही रिलीज भी होगा।

Trending Videos

जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब

नेटफ्लिक्स के फैसले पर उठाया सवाल 
आगे अपनी बातचीत ने बीएन तिवारी ने  बताया कि प्लेटफॉर्म का संचालन भारत के बाहर से होता है, जिससे दूसरे देशों के लिए सीधे हस्तक्षेप करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि उनका नियंत्रण अमेरिका से है और प्रसारण वहीं से होता है। अन्यथा, अगर यह भारत के किसी भी कोने से होता, तो हम इसे अब तक रोक चुके होते।’


 
विज्ञापन

जो बचे हैं संग समेट लो - फोटो : यूट्यूब

AICWA ने भी की थी बंद करने की मांग 
इससे पहले ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज की भारत में रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर चुका है। इस तरह पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट की भारत में रिलीज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों और OTT प्लेटफॉर्म के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। वही, एकनाथ शिंदे शिवसेना ने भी इस वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि इस पाकिस्तानी सीरीज पर बैन लगना चाहिए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें