फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज धीर का परिवार: कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं पत्नी, शाहरुख के साथ काम कर चुका है बेटा; बहू भी रहीं टीवी एक्ट्रेस

Wed, 15 Oct 2025 02:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Dheer Family: 'महाभारत' फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे किया जाएगा। चलिए इस रिपोर्ट में आपको उनके परिवार के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
पंकज धीर परिवार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के लिए बुधवार का दिन बेहद दुखद रहा। मशहूर अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। महाभारत के किरदार 'कर्ण' के रूप में उन्होंने जो अमिट छाप छोड़ी, वह आज भी दर्शकों के दिलों में जीवंत है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन


कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं पंकज धीर की पत्नी
पंकज धीर की पत्नी अनीता धीर फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में बतौर डिजाइनर काम किया, जिनमें 'बॉक्सर', 'डायमंड्स आर फॉरएवर', 'विक्टोरिया नंबर 203' और 'इक्के पे इक्का' जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी सादगी और अपने काम के प्रति समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई।

पंकज और अनीता की शादी 19 अक्टूबर 1976 को हुई थी। दोनों शादी करने से पहले एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ मिलकर जीवन की हर मुश्किल घड़ी का सामना किया और एक मजबूत परिवार की नींव रखी।
विज्ञापन


परिवार में कौन-कौन हैं?
पंकज और अनीता धीर के दो बच्चे हैं- बेटा निकितिन धीर और बेटी निकिता धीर शाह। निकितिन धीर फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय चेहरा हैं, जिन्होंने 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'शेरशाह' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। निकितिन की शादी टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री कृतिका सेंगर से हुई है, जो 'पुनर्विवाह', 'कसम तेरे प्यार की' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसी चर्चित धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। कृतिका का सबसे चर्चित शो- झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की कहानी पर आधारित था।
 


कृतिका सेंगर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन पर पंकज और अनीता धीर के साथ एक खूबसूरत पारिवारिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- 'आप सभी के आशीर्वाद और प्यार के लिए शुक्रिया।'

अभिनय और निर्देशन दोनों में निपुण
पंकज धीर सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा, उन्होंने 'सनम बेवफा', 'बादशाह', 'चंद्रकांता' और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। उनकी अभिनय क्षमता और गहराई आज भी नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अपनी ‘अभिनय एक्टिंग एकेडमी’ के माध्यम से भी कई उभरते कलाकारों को प्रशिक्षित किया और उन्हें मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें