फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: इस वीकएंड आएगी मनोरंजन की आंधी, सस्पेंस-थ्रिल का मिलेगा डोज, जानिए लिस्ट में क्या होगा खास?

Thu, 15 Oct 2026 09:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday OTT Release: वीकएंड पर इस बार मनोरंजन का धमाका होने वाला है। अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। जानिए क्या-क्या होगा खास?
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में आज 'जेलर 2' रिलीज हो गई है। पहले से 'दृश्यम 3' धमाल कर रही है। मगर, ओटीटी भी मनोरंजन कम नहीं है। इस वीकएंड अगर आपको सिनेमाघर जाने का मन नहीं है या घर बैठे ही कुछ खास देखना है तो ओटीटी पर भी बहार रहेगी। जानिए कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज?

विज्ञापन
Trending Videos

टायसन - फोटो : सोशल मीडिया
टायसन
इस वीकएंड इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। यह 13 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। यह एक चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इसमें अमेरिकी पूर्व पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन के जीवन से जुड़े किस्सों को दिखाया गया है। 

द ट्रैप - फोटो : सोशल मीडिया
द ट्रैप
यह जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। छह एपिसोड की लिमिटेड सीरीज 14 अक्तूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज लेखिका मेलानी राबे के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित है। लेखिका अपनी बहन की हत्या के बाद पिछले 10 वर्षों से घर से बाहर नहीं निकली है। एक दिन उसे टीवी पर एक ऐसा शख्स दिखाई देता है, जिसे देखकर उसे लगता है कि वही उसकी बहन का हत्यारा है। वह सच्चाई सामने लाने के लिए एक जोखिम भरी योजना बनाती है।


द ट्रैप
यह एक मराठी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हार्दिक महेश जोशी, सुमित कुमार जाधव और मोहन जोशी अभिनीत यह फिल्म 13 अक्तूबर 2016 को नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। इसकी कहानी दो करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। 

लव योर लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
लव योर लाइफ
जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस हॉलीवुड का निर्देशन रेचल मॉरिसन ने किया है। फिल्म माया (मार्ग्रेट क्वाली) की कहानी है। माया बोस्टन की एक नर्स है, जो अपने पति चार्ली (गेब्रियल बासो) की मौत के बाद लिस्बन जाती है। जब वह विदेश में अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश करती है, तो वहां रहने वाले एक और शख्स (एरॉन पियरे) के साथ उसका जुड़ाव उसे अपने दुख और अतीत का सामना करने की चुनौती देता है। यह 14 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

सलमान खान और करण जौहर - फोटो : Instagram @karanjohar
कॉफी विद करण सीजन 9
निर्माता-निर्देशक का चर्चित शो 'कॉफी विद करण' का नौवां सीजन आ चुका है। यह सीजन आखिरी भी है। यह सेलिब्रिटी टॉक शो है। इसमें करण जौहर इंडस्ट्री के सितारों के साथ दिलचस्प बातें करते हैं और कई अनसुने किस्से बाहर आते हैं। 14 अक्तूबर को पहला शो प्रसारित हो चुका है, जिसमें सलमान खान मेहमान बनकर आए। यह एपिसोड काफी दिलचस्प है।

विजन क्वेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विजन क्वेस्ट
यह मार्वल की सुपरहीरो एक्शन सीरीज है, जो 14 अक्तूबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई। हालांकि, स्पष्ट कर दें कि 14 अक्तूबर को इसका पहला और दूसरा एपिसोड स्ट्रीम हुआ है। यह सीरीज हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है। वीकएंड पर इसे देख सकते हैं।

सैक्रिफाइस - फोटो : सोशल मीडिया
सैक्रिफाइस
यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। इसमें क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक अहम भूमिकाओं में हैं। यह 16 अक्तूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडियल लीजेंड्स रिटर्न
चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो के पिछले सीजन के मशहूर सिंगर्स इसमें नजर आएंगे, जो सिंगिंग मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इस शो के जज होंगे हिमेश रेशमिया। वहीं, अभिजीत सावंत, सलमान अली समेत कई पूर्व प्रतियोगी इस शो में नजर आएंगे। इसका प्रीमियर एपिसोड 17 अक्तूबर को आएगा। वहीं, हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे यह शो प्रसारित होगा। इसे सोनी पर देख सकेंगे।

लव इन डिस्गाइज - फोटो : सोशल मीडिया
लव इन डिस्गाइज
अगर के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इसे देख सकते हैं। यह एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है। इम सिवान, सियोल इन आह, किम जंग ह्यून और येनवू अभिनीत 'लव इन डिस्गाइज' 19 अक्तूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन

रोडीज रीबर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
रोडीज रीबर्थ
यह रियलिटी शो है। इस सीजन को भी रणविजय सिंह होस्ट करेंगे। इस बार 6 गैंग लीडर्स होंगे। अभिषेक मल्हान, बसीर अली, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, निखिल चिनप्पा और बानी जे शो में गैंग लीडर की भूमिका में नजर आएंगे। यह शो 16 अक्तूबर से आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें