आज 15 अक्तूबर को फिल्म 'जेलर 2' आ गई है। रजनीकांत अभिनीत इस फिल्म का दुनियाभर में क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' पर क्या इसका असर पड़ा है? बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़ों से समझते हैं। साथ ही जानते हैं 'हनुमान अंश' और 'वन' का प्रदर्शन कैसा है?
दृश्यम 3
- फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'दृश्यम 3' ने मंगलवार को 12वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मगर, कल बुधवार को इसमें काफी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कल 13वें दिन इस फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए। इसका नेट कलेक्शन 328.85 करोड़ रुपये हो गया है।
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड 500 करोड़ क्लब में शामिल
- अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
- ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- पहले वीक की कमाई 245.50 करोड़ रुपये रही।
- वर्ल्डवाइड 'दृश्यम 3' का ग्रॉस कलेक्शन 509.00 करोड़ रुपये हो चुका है।
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है। मंगलवार को 68वें दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कल बुधवार को इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म अब तेलुगु भाषा में भी रिलीज हो चुकी है। 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 338.34 करोड़ रुपये हो चुका है।
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' की कमाई में मामूली इजाफा
सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी अभिनीत फिल्म 'द वन' भी सजी हुई है। हालांकि, अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। मंगलवार को 19वें दिन इस फिल्म ने 45 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 20वें दिन कमाई 35 लाख रुपये रही। 'वन' की कुल कमाई 69.51 करोड़ रुपये हो गई है।