फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' का दबदबा कायम, 'उड़ता तीर' ने कितना दिखाया दमखम? जानें 'नई-नवेली' और 'प्रहार' का हाल

Sat, 31 Oct 2026 10:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार अंदाज में कमाई कर रही है।
  • 'उड़ता तीर' भी दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिशों में जुटी है।
  • इसके अलावा लगी अन्य फिल्मों ने कल शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया? जानिए
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में फेस्टिव सीजन में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इससे पहले भी बॉक्स ऑफिस पर माहौल जमा हुआ है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', यामी की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' भी लगी हैं। जानें इनकी कमाई।

विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जेलर 2 ने कितने कमाए?
फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगी थी। यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अब भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को फिल्म ने 6.25  करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 16वें दिन कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा। इसका टोटल नेट कलेक्शन अब 435.66 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड भी जेलर-2 उम्दा प्रदर्शन कर रही है। इसने दुनियाभर में 776.95  करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। देखना होगा कि वीकएंड पर एक बार फिर यह क्या कमाल करती है।

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत 'उड़ता तीर' की चर्चा काफी हुई। मगर, रिलीज के बाद यह बहुत ज्यादा असर नहीं कर पाई। हालांकि, दर्शकों को लुभाने की कोशिशों में यह पूरी तरह जुटी हुई है। गुरुवार को इसने 2.25  करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, शुक्रवार को आठवें दिन 'उड़ता तीर' ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन आगे?
यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। इसने गुरुवार को 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 15वें दिन कमाई 20 लाख रुपये रही। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 26.02 करोड़ रुपये हो गया है। 'नई नवेली' के साथ ही 'प्रहार' भी रिलीज हुई थी। 'प्रहार' ने गुरुवार को 28 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को 29 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ 'प्रहार' का टोटल नेट कलेक्शन 21.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 3 का कारोबार कितना?
अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 90 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 29वें दिन कमाई एक करोड़ रुपये थी। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 374.10 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें