जेलर 2 ने कितने कमाए?
फिल्म 'जेलर 2' 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में लगी थी। यह फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अब भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 16वें दिन कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा। इसका टोटल नेट कलेक्शन अब 435.66 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड भी जेलर-2 उम्दा प्रदर्शन कर रही है। इसने दुनियाभर में 776.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। देखना होगा कि वीकएंड पर एक बार फिर यह क्या कमाल करती है।
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत 'उड़ता तीर' की चर्चा काफी हुई। मगर, रिलीज के बाद यह बहुत ज्यादा असर नहीं कर पाई। हालांकि, दर्शकों को लुभाने की कोशिशों में यह पूरी तरह जुटी हुई है। गुरुवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, शुक्रवार को आठवें दिन 'उड़ता तीर' ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ रुपये हो गया है।
'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन आगे?
यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। इसने गुरुवार को 25 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 15वें दिन कमाई 20 लाख रुपये रही। 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 26.02 करोड़ रुपये हो गया है। 'नई नवेली' के साथ ही 'प्रहार' भी रिलीज हुई थी। 'प्रहार' ने गुरुवार को 28 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को 29 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ 'प्रहार' का टोटल नेट कलेक्शन 21.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
दृश्यम 3 का कारोबार कितना?
अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 30 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को 90 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को 29वें दिन कमाई एक करोड़ रुपये थी। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 374.10 करोड़ रुपये हो चुका है।