फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुईं चार मराठी फिल्में, मंत्री आशीष शेलार ने दी सभी को बधाई

Sun, 20 Apr 2025 04:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marathi Movies In Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में जाना किसी भी फिल्म या उससे जुड़े लोगों के लिए बड़ी ही खुशी की बात होती है। अब मराठी इंडस्ट्री से भी कान के लिए फिल्मों का चयन किया गया है। इसमें एक-दो नहीं बल्कि कुल चार फिल्में चयनित हुई हैं। जानिए कौनसी हैं वो फिल्में
विज्ञापन
कान में सेलेक्ट हुईं मराठी फिल्में और मंत्री आशीष शेलार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से चार फिल्मों को कान के लिए चयनित किया गया है। इस साल फ्रांस में होने वाले कान फिल्म फेस्टिवल में ये चार मराठी फिल्में अब अपनी धूम मचाने को तैयार हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने दी। इन फिल्मों के चयन से इनकी पूरी टीम खुश है और लोग इन्हें बधाई दे रहे हैं।

इन चार फिल्मों का हुआ चयन

विज्ञापन

मंत्री आशीष शेलार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, “महाराष्ट्र फिल्म, रंगमंच और सांस्कृतिक विकास निगम द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा इन फिल्मों का चयन किया गया है। यह खुशी की बात है कि ‘स्थल’, ‘स्नो फ्लावर’ और ‘खालिद का शिवाजी’ को आधिकारिक तौर पर कान के लिए चुना गया है। जबकि ‘जूना फर्नीचर’ को विशेष स्क्रीनिंग स्लॉट मिला है। सांस्कृतिक विकास निगम 2016 से वैश्विक प्रदर्शन बनाने और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जुड़ने के लिए कान फिल्म महोत्सव में मराठी फिल्में भेज रहा है।”

यह खबर भी पढ़ें: Rohit Shetty: सिंघम अगेन के वक्त प्रेग्नेंट थीं दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी ने बताया कैसे की फिल्म की शूटिंग

क्या कहती है ‘स्थल’ और ‘स्नो फ्लावर’ की कहानी

विज्ञापन

कान में पहुंची फिल्म ‘स्थल’ ग्रामीण भारत में अरेंज मैरिज परंपराओं के बारे में है। यह पितृसत्ता, रंगभेद और सामाजिक धारणाओं जैसे मुद्दों की पड़ताल करती है। इस मौके पर मंत्री शेलार ने कहा, “फिल्म वास्तविक सामाजिक परिवेश में निहित एक कथा प्रस्तुत करती है, और कान्स में इसकी उपस्थिति मराठी सिनेमा की प्रासंगिकता को दर्शाती है। वहीं ‘स्नो फ्लावर’ दो संस्कृतियों रूसी और कोंकण को एक क्रॉस-कंट्री कहानी के माध्यम से जोड़ती है। गजेंद्र अहिरे द्वारा निर्देशित यह फिल्म साइबेरिया और कोंकण क्षेत्र की विपरीत पृष्ठभूमि पर आधारित है।

यह खबर भी पढ़ें: Samwad 2025:  'गली बॉय' में एक भी गाली नहीं, जबकि यहां..., सिनेमा में गालियों के इस्तेमाल पर बोले दिव्य प्रकाश

मंत्री आशीष शेलार ने दी फिल्मों को बधाई
कान में चयनित हुई फिल्म ‘खालिद का शिवाजी’ में खालिद नाम के एक लड़के की कहानी है, जो अपने धर्म के कारण अपने साथियों से अलग-थलग रहता है, फिर भी उसे छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा मिलती है। वहीं महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘जूना फर्नीचर’ वरिष्ठ नागरिकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर केंद्रित फिल्म है। मंत्री आशीष शेलार ने कान में चयनित सभी फिल्मों की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें