फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes 2024: पांचवीं बार फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने ड्वेन जॉनसन, जानिए टॉप 5 के नाम

Sun, 02 Mar 2025 03:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Forbes 2024:  फोर्ब्स ने दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है। अभिनेता ड्वेन जॉनसन इस लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में पहले स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम @therock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मशहूर हस्तियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ‘द रॉक’ ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेसलर से अभिनेता बने ड्वेन जॉनसन अक्सर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। अब यह उपलब्धि हासिल करके वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 

विज्ञापन

पांचवीं बार इस सूची में हो रहे शामिल
यह पहली बार नहीं है कि ड्वेन जॉनसन इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता पांचवीं बार इस सूची में शामिल हो रहे हैं। अभिनेता ने पहली बार 2016 में 64.5 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था और फिर लगातार तीन वर्षों, 2019, 2020 और 2021 में टॉप पर बने रहे।


यह खबर भी पढ़ें: Animal: इसलिए शाहिद को नहीं मिली थी 'एनिमल', निर्देशक संदीप ने एक्टर की जमकर की तारीफ

विज्ञापन

फिल्मों से की सबसे ज्यादा कमाई
अभिनेता ने पिछले साल अपनी फिल्मों से काफी ज्यादा कमाई की। इस मामले में वह रयान रेनॉल्ड्स और जेरी सीनफील्ड जैसे मशहूर सितारों से भी आगे निकल गए हैं। कथित तौर पर अभिनेता ने पिछले साल 'रेड वन', 'मोआना 2' और अन्य फिल्मों के जरिए लगभग 88 मिलियन डॉलर की कमाई की है। 


यह खबर भी पढ़ें: Oscar Awards 2025: कैसे हुए थी प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार की शुरुआत? ऐसे पड़ा था अवॉर्ड का नाम 'ऑस्कर'


टॉप 4 में रहे ये अभिनेता
इस सूची में दूसरे नंबर पर रयान रेनॉल्ड्स ने 85 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रहे। केविन हार्ट ने 81 मिलियन डॉलर और जेरी सीनफील्ड ने 60 मिलियन डॉलर के साथ टॉप 4 स्थान हासिल किया। 


ड्वेन जॉनसन का वर्क फ्रंट
ड्वेन जॉनसन को आखिरी बार ‘रेड वन’ और ‘मोआना 2’ में देखा गया था। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह ‘ए24’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह मार्टिन स्कॉर्सेसी की फिल्म, ‘द स्मैशिंग मशीन’ में लियोनार्डो डिकैप्रियो और एमिली ब्लंट के साथ भी अभिनय करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें