पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय फिल्म जगत में योगदान के लिए दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को पद्मश्री से सम्मानित किया। इस एचीवमेंट से उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। खुद अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का जाहिर किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक फ्लाइट कैप्टन उनका स्वागत कर रही है, उनकी उपलब्धि को बाकी लोगों के साथ साझा कर रही है।
पायलट ने कही अभिनेता के लिए खूबसूरत बात
वायरल वीडियो में कैप्टन अदिति परांजपे ने मुंबई वापस आने पर अशोक सराफ का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। बताते चलें कैप्टन अदिति, अशोक सराफ की भतीजी भी हैं। वह वीडियो में कहती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल, इमोशनल उड़ान है। मैं अपने अंकल अशोक सराफ को फ्लाइट में देखकर गर्व महसूस कर रही हूं। हाल ही में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनकी भतीजी और आपकी कप्तान के तौर में आज उन्हें विमान में पाकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है। कृपया उन्हें बधाई दें।’
ये खबर भी पढ़ें:
Nana Patekar: जब पैरों की मालिश के लिए मिलते थे पांच रुपये, नाना पाटेकर ने बताई संघर्ष के दिनों कहानी
कलाकारों ने भी दिए रिएक्शन
यह वीडियो अदिति ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में अशोक सराफ फ्लाइट में बैठे लोगों की तालियां को, तारीफ को स्वीकार करते हैं। इस वीडियो पर कई कलाकारों ने भी रिएक्शन दिए हैं। सुप्रिया पिलगांवकर ने लिखा, ‘अदिति आपको यह सम्मान दे रही है, यह देखकर बहुत ही अच्छा लगा है।’ वहीं अशोक सराफ की पत्नी और एक्ट्रेस ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। निवेदिता लिखती हैं, ‘यह मेरे और अशोक के लिए बड़ा ही खास पल है, अदिति हमें तुम पर गर्व है, खूब सारा प्यार।’
अशोक सराफ ने भी लिखी इमोशनल पोस्ट
पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अशोक सराफ ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। इसमें वह लिखते हैं, ‘यह मेरे जीवन का एक यादगार पल था।’ अशोक सराफ ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया।
मराठी-हिंदी फिल्मों में किया बेहतरीन काम
अशोक सराफ ने मराठी और हिंदी फिल्मों में उम्दा किरदार निभाए हैं। मराठी फिल्म ‘जानकी’ से बतौर एक्टर शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘बलाचे बाप ब्रह्मचारी’ ‘भूतचा भाऊ’ और ‘धूम धड़ाका’ जैसी मराठी फिल्मों में नजर आए। वह हिंदी फिल्मों में भी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सीरियल ‘हम पांच’ में भी उनका निभाया कॉमिक कैरेक्टर दर्शकों को आज भी याद है।