निर्माताओं ने शेयर की हैरी पॉटर की पहली तस्वीर
डोमिनिक मैकलॉघिन के ऊपर अब बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वह उस भूमिका को निभाने जा रहे हैं जिसे अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया और दर्शकों का दिल जीता। तस्वीर में डोमिनिक, हॉगवर्ट्स स्कूल की ड्रेस में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हैरी पॉटर का गोल चश्मा पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है 'प्रथम वर्ष के छात्रों, आगे बढ़ो। एचबीओ ओरिजिनल हैरी पॉटर सीरीज का अब प्रोडक्शन शुरु हो रहा है।'
यूजर्स को पसंद आई पहली तस्वीर
सीरीज की ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई, वैसे ही इस पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'हैरी के रूप में आप अच्छे दिख रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आपको बधाई छोटे हैरी, उसे सभी नफरत करने वालों से बचाएं।' एक और फैन ने लिखा है 'अपनी तरफ से अच्छा करो, छोटे हैरी।' एक और यूजर ने कहा 'वाह, वह बिल्कुल हैरी की तरह नजर आ रहा है। मैं हैरी पॉटर का सबसे बड़ा फैन हूं। मैं बहुत खुश हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Bhaag Milkha Bhaag: स्पोर्ट्स ड्रामा देखने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन दोबारा रिलीज हो रही 'भाग मिल्खा भाग'