फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harry Potter: शुरू हुआ 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज का प्रोडक्शन, निर्माताओं ने जारी किया पहला लुक

Tue, 15 Jul 2025 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harry Potter First Look: डोमिनिक मैकलॉघिन के ऊपर अब बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वह उस भूमिका को निभाने जा रहे हैं जिसे अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया और दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
डोमिनिक मैकलॉघिन - फोटो : इंस्टाग्राम @hbomax
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। निर्माताओं ने अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। सोमवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभिनेता डोमिनिक मैक्लॉघलिन की पहली तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी। तस्वीर में अभिनेता खास ड्रेस में हैरी पॉटर जैसे दिख रहे हैं। पहले लुक में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने अपने हाथ में एक क्लैपबोर्ड लिया हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

निर्माताओं ने शेयर की हैरी पॉटर की पहली तस्वीर
डोमिनिक मैकलॉघिन के ऊपर अब बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि वह उस भूमिका को निभाने जा रहे हैं जिसे अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ ने निभाया और दर्शकों का दिल जीता। तस्वीर में डोमिनिक, हॉगवर्ट्स स्कूल की ड्रेस में खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने हैरी पॉटर का गोल चश्मा पहना है। तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है 'प्रथम वर्ष के छात्रों, आगे बढ़ो। एचबीओ ओरिजिनल हैरी पॉटर सीरीज का अब प्रोडक्शन शुरु हो रहा है।'
 

यूजर्स को पसंद आई पहली तस्वीर
सीरीज की ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की गई, वैसे ही इस पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा 'हैरी के रूप में आप अच्छे दिख रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आपको बधाई छोटे हैरी, उसे सभी नफरत करने वालों से बचाएं।' एक और फैन ने लिखा है 'अपनी तरफ से अच्छा करो, छोटे हैरी।' एक और यूजर ने कहा 'वाह, वह बिल्कुल हैरी की तरह नजर आ रहा है। मैं हैरी पॉटर का सबसे बड़ा फैन हूं। मैं बहुत खुश हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Bhaag Milkha Bhaag: स्पोर्ट्स ड्रामा देखने वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन दोबारा रिलीज हो रही 'भाग मिल्खा भाग'

विज्ञापन

सीरीज में ये कलाकार आएंगे नजर
आपको बता दें कि ‘हैरी पॉटर’ टीवी सीरीज जेके रोलिंग की किताब 'हैरी पॉटर' पर आधारित है। नई सीरीज में एलेस्टेयर स्टाउट रॉन वीसली की भूमिका निभाएंगे और अरबेला स्टैंटन हरमाइन ग्रेंजर की भूमिका निभाएंगी। जॉन लिथगो डंबलडोर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जेनेट मैकटियर प्रोफेसर मैकगोनागल बनेंगी। साथ ही पापा एसीडू स्नैप के किरदार में दिखेंगे और निक फ्रॉस्ट हाग्रिड के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा ल्यूक थालोन और पॉल व्हाइटहाउस जैसे कलाकार भी इस जादुई सफर का हिस्सा बनेंगे।

हैरी पॉटर किताब की लेखिका जे.के. रोलिंग इस प्रोजेक्ट में कार्यकारी निर्माता के तौर पर जुड़ी हैं और उन्होंने साफ किया है कि यह सीरीज उनकी किताबों के साथ न्याय करेगी। माना जा रहा है कि यह शो नई पीढ़ी के लिए ‘हैरी पॉटर’ की दुनिया को एक बार फिर जीवंत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें