वायरल हुए अलग-अलग रिएक्शन
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही नेटिजन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्स यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दी।
- यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा 'प्यारे जेन जी, यह 1980 की हिंदी फिल्म 'कुर्बानी' की शुरुआत है। आपको इसे देखना चाहिए। मेरे पास इसके अलावा और कोई टिप्पणी नहीं है।'
- एक अन्य यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह एक असली प्रोपेगेंडा है, इसमें संजय गांधी को भारत का राजकुमार कहा गया। जनसंघ के बिना, यह एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में ही रह जाता।'
- एक यूजर ने फिरोज खान का साथ देते हुए लिखा 'यह वही व्यक्ति है जिसने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान खुलेआम पाकिस्तान का अपमान किया था। इसीलिए मैं उनका सम्मान करता हूं।'