फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड नहीं, साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे सलमान; सामने आया दिल राजू की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

Tue, 31 Mar 2026 04:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

सलमान खान की अगली फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। एक्टर की अगली फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को इसकी लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सलमान के साथ नजर आएंगी यह एक्ट्रेस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने सोमवार को ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं इसका निर्देशन वामसी पेडिपल्ली करेंगे। 
विज्ञापन

अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा की। ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं नयनतारा इसमें फीमेल लीड होंगी। इस फिल्म के जरिए वो सलमान के साथ पहली बार काम करेंगी।

मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘क्वीन आ चुकी हैं। वर्सटैलिटी और एक्सीलेंस की मिसाल नयनतारा, सलमान खान और वामसी की फिल्म से जुड़ रही हैं। वाकई यह जो खास हम करने जा रहे हैं, उसके लिए आपका साथ पाकर गर्व हो रहा है।
विज्ञापन

 

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने की थी फिल्म की घोषणा
बीते सोमवार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ करेंगे। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की थी । इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ।'  फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान 
सलमान के फैंस को उनकी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 थी। मगर अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन के बाद इसे मेकर्स 15 अगस्त 2026 या उसके आस-पास तक रिलीज कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें