फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 4: ‘बागी 4’ के मेकर्स ने जारी किया सोनम बाजवा और हरनाज संधू का लुक, एक्शन में दिखीं एक्ट्रेस

Tue, 12 Aug 2025 07:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baaghi 4 New Poster Released:  'बागी 4' के टीजर रिलीज के बाद अब मेकर्स ने फिल्म की दोनों एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू का लुक जारी किया है। 

विज्ञापन
सोनम बाजवा और हरनाज संधू - फोटो : इंस्टाग्राम- @nadiadwalagrandson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन सोमवार को टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' का टीजर रिलीज हुआ। 1 मिनट 49 सेकेंड के टीजर में सिर्फ खून खराबा दिखाया गया। टीजर देखने के बाद नेटिजंस द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। अब निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी दोनों एक्ट्रेस सोनम बाजवा और हरनाज संधू का लुक जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा किया है। 

फुल एक्शन मूड में दिखीं हरनाज संधू

विज्ञापन

साजिद नाडियाडवाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री हरनाज संधू के लुक वाला पोस्टर जारी किया है। इसमें एक्ट्रेस हाथ में बंदूक पकड़े बेहद खतरनाक अंदाज में दिख रही हैं। इसके अलावा उन्हें ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस में बोल्ड अंदाज में भी देखा जा सकता है। पीछे दीवाल पर खून के छींटे नजर आ रहे हैं, जो हिंसा और आक्रामकता को दर्शाती हैं। 'बागी 4' के टीजर में हरनाज संधू को काफी हिंसक अवतार में देखा गया। 

यह खबर भी पढ़ें: Sara Ali Khan: जन्मदिन पर सारा अली खान ने पैपराजी के साथ काटा केक, शुभकामनाओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
विज्ञापन

 


 

सोनमा बाजवा का भी लुक आया सामने
'बागी 4' से अभिनेत्री सोनम बाजवा का भी लुक सामने आया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और तेज दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में दीवार पर लगे खून के धब्बे हिंसा की ओर इशारा कर रहे हैं। फिल्म के टीजर में अभिनेत्री का एक्शन अवतार देखने को मिला था, जिसमें वो दुश्मनों को बर्बरता पूर्वक मार रही थीं। 
 


 

कब रिलीज होगी फिल्म?
मशहूर 'बागी' फ्रैंचाइजी के चौथे भाग का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाल द्वार निर्मित किया गया है। इसमें टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम किरदार में हैं। 'बागी 4' सितंबर महीने में 5 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें