फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के सिर चढ़ गया है सफलता का खुमार! निर्माता संदीप सिंह ने किए चौकाने वाले दावे

Thu, 06 Jun 2024 04:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को  ‘कंट्रोल फ्रीक’ यानी ‘नियंत्रण प्रेमी’ कहा है। एक साक्षात्कार में निर्माता ने अपने और कार्तिक के पुराने रिश्तों को लेकर बातचीत की और कई चौकाने वाले दावे किए। 
विज्ञापन
संदीप सिंह और कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @officialsandipssingh और @ kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर चौकाने वाली बात कही है। निर्माता ने कार्तिक आर्यन को ‘कंट्रोल फ्रीक’ यानी ‘नियंत्रण प्रेमी’ कहा है। हाल ही में एक साक्षात्कार में संदीप सिंह ने अपने और कार्तिक आर्यन के पुराने संबंधों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हैरान करने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के बाद कार्तिक बदल गए हैं। निर्माता ने यह भी कहा कि वह कभी भी उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच नहीं करेंगे।
विज्ञापन


संदीप और कार्तिक थे अच्छे दोस्त
साक्षात्कार में बातचीत के दौरान संदीप ने खुलासा किया कि कार्तिक के मशहूर होने से पहले वह और कार्तिक बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने दावा किया कि जब ‘भूल भुलैया 2’ के अभिनेता बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब वह उनसे मार्गदर्शन लेते थे और उन्होंने यह भी दावा कि उन्होंने ही कार्तिक को भूषण कुमार और रमेश तौरानी जैसे फिल्म निर्माताओं से मिलवाया था।
Bollywood Actress: सलमान खान ने किया है इन बॉलीवुड बालाओं को लॉन्च, लिस्ट में भांजी अलीजेह भी शामिल
विज्ञापन


कार्तिक को बताया ‘कंट्रोल फ्रीक’
‘स्वतंत्र्य वीर सावरकर’ के निर्माता संदीप ने कहा, ‘जब वह असफल था, तब उसने मेरी उंगली पकड़ी और चलता रहा। सफलता मिलने के बाद, उसका फोन नंबर वही रहा, लेकिन वह बदल गया।’  इस दौरान निर्माता ने दावा करते हुए कहा, ‘कार्तिक अब ‘कंट्रोल फ्रीक’ बन गया है और वह स्क्रिप्ट में बदलाव से लेकर अपने फिल्म की अभिनेत्री और अन्य सभी चीजों का चुनाव खुद ही करना चाहता है।’
विज्ञापन


संदीप के फोन या मैसेज का जवाब नहीं देते कार्तिक
संदीप ने कहा कि जब वह कार्तिक को पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि वह किसी और व्यक्ति को देख रहे हैं। निर्माता ने आगे कहा कि व्यक्ति का समय हमेशा बदलता रहता है, लेकिन उसके रिश्ते नहीं बदलते। उन्होंने एक वाकया साझा करते हुए कहा, ‘मैंने कार्तिक के साथ ‘सफेद’ का ट्रेलर साझा किया और उनसे इसे उनके सोशल मीडिया पर प्रमोट करने के लिए कहा, लेकिन कार्तिक ने नहीं किया। मैं उन्हें हमारी पुरानी तस्वीरें भेजता रहता हूं, लेकिन वह अब जवाब भी नहीं देते।’ बता दें कि संदीप की ओर से किए गए दावों का जवाब कार्तिक ने अभी तक नहीं दिया है।
Miss You: 'इंडियन 2' के बाद 'मिस यू' से धूम मचाएंगे सिद्धार्थ, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का पहला पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें