वैनिटी वैन पर बोले राकेश
राकेश रोशन ने बताया 'हमारे स्टूडियो में मेकअप रूम नहीं होते थे। लेकिन कुछ दिनों बाद इनका इस्तेमाल होने लगा। इसके बाद हम खास अभिनेताओं के लिए वैनिटी वैन बनाने लगे। अब मेकअप रूम से भी अच्छी वैनिटी वैन आती हैं। इन्हें अभिनेता, नेर्देशक, कोरियोग्रामफर और स्टंट निर्देशकों को दिया जाता है। जो लोग सेट पर 24 घंटे के लिए रुकते हैं, उन्हें वैनिटी वैन दी जाती है। हालांकि मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है?'
यह खबर भी पढ़ें: 'जब उसे परेशानी नहीं..', उर्फी जावेद के बोल्ड फैशन पर बोलीं उनकी मां
दूसरों की वैनिटी इस्तेमाल करते थे राकेश
राकेश रोशन ने बताया है 'जब हम फिल्म बनाते थे तब भी वैनिटी वैन थीं, लेकिन इसे हमने अपने लिए कभी नहीं लिया। अगर हमें पेशाब-पाखाने के लिए जाना होता था तो हम किसी की भी वैनिटी वैन में जाते थे। लेकिन मुझे समझ में नहीं आता है कि जब आप हर वक्त सेट पर हैं तो आपको वैनिटी वैन क्यों चाहिए?'
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, ‘छावा’ फिल्म और महाकुंभ को लेकर अभिनेत्री ने की टिप्पणी