राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
राज बोले- 'इसमें कुछ नया नहीं'
इवेंट में भीड़ लगातार कपल को चीयर कर रही थी। राज निदिमोरु ने कहा कि वे उनकी बात नहीं समझ पा रहे हैं। इस पर एंकर सुमा ने उन्हें बताया कि दर्शक यह सुनना चाहते हैं कि वे सामंथा से प्यार करते हैं। मगर, राज ने स्टेज पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा के सामने प्यार का इजहार करने से मना कर दिया। राज ने वह लाइन दोहराने के बजाय फिल्म में सामंथा के काम के बारे में बात की। राज ने 'आई लव यू' कहने से इनकार करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने पहले ही स्टेज पर उनसे यह बात कही है। वे वहां से भी चिल्लाकर यही कह रहे हैं। इसलिए, इसमें कुछ भी नया नहीं है'।
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा की तारीफ में राज ने क्या कहा?
राज ने बताया कि 'मां इंटी बंगारम' की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि सामंथा में एक्टिंग को लेकर एक खास समझ है। उनके मुताबिक, जब सीन किसी खास तरीके से लिखे जाते थे, तो सामंथा उन्हें बिना किसी परेशानी के पहले ही टेक में कर दिखाती थीं, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं। बता दें कि यह इवेंट फिल्म की रिलीज को प्रमोट करने के लिए रखा गया था। उन्होंने आगे कहा, 'हर बार जब हम किसी नए सीन या नए अंदाज के साथ उनका टेस्ट लेते हैं, तो वे कुछ ऐसा दिखाती हैं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा। इसलिए, ऐसी शानदार एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत रोमांचक है।
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई राज-सामंथा की शादी?
इसके बाद उन्होंने सामंथा की ओर मुड़ते हुए कहा, 'मैं अभी आपके साथ एक एक्टर की तरह व्यवहार कर रहा हूं। मैं आपसे एक एक्टर की तरह बात कर रहा हूं'। बता दें कि सामंथा और राज ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर में एक निजी समारोह में शादी की थी।