फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन वीडियोज में बच्चों की मासूमियत और हाजिरजवाबी फैन्स को खूब पसंंद आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां करण ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यश की टी-शर्ट सुर्खियों में है।
करण जौहर ने वीडियो किया शेयर
दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यश ‘नेपो बेबी’ लिखी टी-शर्ट पहने नजर आए। यह वही शब्द है, जो लंबे समय से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस का हिस्सा रहा है और करण जौहर पर नेपो बेबीज को लॉन्च करने का आरोप भी लगता रहता है। लेकिन वीडियो में यश का मजेदार जवाब सुन हर कोई हैरान रह गया।
ये खबर भी पढ़ें:
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि…’ के आइकॉनिक सीन को दोबारा देखकर खुश हुए फैंस, बोले- बहुत प्यारा
यश ने दिया मजेदार जवाब
वीडियो में करण अपने बेटे से पूछते हैं कि क्या वो जानता है टी-शर्ट पर लिखे शब्द का मतलब क्या है। यश फौरन जवाब देता है – 'हां, लेकिन मैं लॉन्च नहीं होना चाहता।' इतना कहकर वह भाग जाता है। यश जौहर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स हंस-हंस कर लोट-पोट हो गए।
करण ने साथ में लिखा कैप्शन
करण जौहर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि यश का अपना दिमाग है और वो इससे खुश हैं। साथ ही मजाकिया अंदाज में उन्होंने ये भी बताया कि ये टी-शर्ट बच्चों को एक खास शख्स ने गिफ्ट की है, लेकिन उन्होंने वादा किया है कि नाम नहीं बताएंगे। गौरतलब है कि करण जौहर पिछले कई वर्षों से नेपोटिज्म की बहस के केंद्र में रहे हैं। कई बार इस मुद्दे पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, तो कई बार उन्होंने खुद पर कटाक्ष करते हुए माहौल को हल्का करने की कोशिश की।
करण जौहर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो करण जौहर इन दिनों बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई बड़े प्रोजेक्ट्स तैयार हो रहे हैं। डायरेक्टर के तौर पर वे आखिरी बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। अब वो तीन साल बाद 2026 में एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, हालांकि फिलहाल इसके नाम और कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।