फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो के 4 कंटेस्टेंट्स के प्रोमो आए सामने, फाइनल हो गए ये नाम

Sat, 23 Aug 2025 07:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Confirmed Contestants: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अब 4 कंटेस्टेंट्स के प्रोमो भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं किन-किन कंटेस्टेंट्स का हिंट मेकर्स की तरफ से दे दिया गया है।  
विज्ञापन
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम- @jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कल से एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने लौट रहा है। सलमान खान के इस पॉपुलर शो का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा और इससे पहले ही मेकर्स ने चार दमदार कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए प्रोमो वीडियोज में अब कंटेस्टेंट्स का हिंट मिल चुका है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया कपल की एंट्री
अब तक का सबसे चर्चित प्रोमो आवेज दरबार और नगमा मिराजकर का रहा। दोनों को सोशल मीडिया की दुनिया में उनकी शानदार केमिस्ट्री और डांस वीडियोज के लिए जाना जाता है। प्रोमो में दोनों की कहानी डांस के जरिए दिखाई गई, जिसमें दोस्ती से शुरू होकर रिश्ता प्यार तक पहुंचता नजर आया। 
 


ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि…’ के आइकॉनिक सीन को दोबारा देखकर खुश हुए फैंस, बोले- बहुत प्यारा
विज्ञापन


टीवी स्टार गौरव खन्ना की ग्रैंड एंट्री
मेकर्स ने दूसरा प्रोमो लोकप्रिय टीवी एक्टर गौरव खन्ना का शेयर किया। हालांकि सभी प्रोमोज में किसी भी कंटेस्टेंट का नाम रिवील नहीं किया गया है लेकिन क्योंकि लिस्ट पहले से ही सामने आ चुकी है इसलिए ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि कौन सा प्रोमो किस कंटेस्टेंट का है।
 

अमाल मलिक का प्रोमो
तीसरे प्रोमो में सामने आए कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक हैं। हालांकि प्रोमो में उनका चेहरा ब्लर किया गया था, लेकिन उनकी आवाज ने पहचानने में कोई मुश्किल नहीं छोड़ी। हाल ही में अपने परिवार के साथ रिश्तों में आई खटास के कारण सुर्खियों में रहने वाले अमाल अब बिग बॉस 19 में नया रंग भरने को तैयार हैं। 
 


कब और कहां देख पाएंगे दर्शक?
'बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 से होगा। यह शो जियो सिनेमाज और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से देखा जा सकेगा, जबकि कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे इसका प्रसारण होगा। इस बार मेकर्स ने शो की थीम ‘डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र) रखी है। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस हाउस का हर कोना इस थीम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें