फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahlaj Nihalani: फिल्म निर्माता और CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन, 76 की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 04 Jun 2026 12:13 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pahlaj Nihalani Passed Away: गुरुवार को फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का बीमारी के चलते 76 साल की उम्र में निधन हुआ। वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन रह चुके थे।
विज्ञापन
पहलाज निहलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। पहलाज के करीबी ने जानकारी दी कि उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनका निधन हुआ। वो लीवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांता क्रूज स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

पहलाज निहलानी - फोटो : आएएनएस
किन फिल्मों के रहे निर्माता?
निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख रहे हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता रहे हैं। इन फिल्मों में 'आंखें', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' शामिल हैं। एक निर्माता के तौर पर, निहलानी अलग-अलग शैलियों की कई व्यावसायिक हिंदी फिल्मों से जुड़े रहे। फिल्म उद्योग में उनका योगदान कई दशकों तक फैला रहा।

पहलाज निहलानी - फोटो : आईएएनएस
चर्चित अध्यक्ष रहे निहलानी
पहलाज निहलानी ने 2015 से 2017 के बीच CBFC के अध्यक्ष के तौर पर काम किया। यह एक ऐसा कार्यकाल था जो सेंसरशिप और फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी बहसों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहा। बोर्ड में अपने कार्यकाल के दौरान, उनके कई फैसलों ने फिल्म इंडस्ट्री के भीतर चर्चाओं को जन्म दिया, जिससे वे हाल के वर्षों में CBFC के सबसे ज्यादा चर्चित अध्यक्षों में से एक बन गए।
विज्ञापन

निहलानी की पहली फिल्म
निहलानी ने 1980 के दशक की शुरुआत में एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'हथकड़ी' 1982 में रिलीज हुई, जिसके बाद 1985 में 'आंधी-तूफान' आई। 1986 में उन्होंने फिल्म 'इल्जाम' बनाई। इसी फिल्म से गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से एक्टर चंकी पांडे को भी इंडस्ट्री में उतारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें