यूट्यूबर मृदुल तिवारी, जिन्हें बिग बॉस 19 में देखा जा रहा था। अब वो शो से बाहर निकल चुके हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित लग रहे हैं। इसके साथ ही जल्द दूल्हा बनने के लिए उन्हें आशीर्वाद मांगते भी देखा जा सकता है। देखें वीडियो।
जल्द शादी करना चाहते हैं मृदुल तिवारी!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बिग बॉस 19 के पूर्व प्रतियोगी मृदुल तिवारी किसी औरत से बात करते दिख रहे हैं। इसमें वो उस महिला से कहते हैं, 'मेरा ब्याह हो जाए जल्दी अभी।’ आगे कहते हैं, ‘हीरो तो मैं बनता रहूंगा, सात मार्च को मेरी शादी हो जाए बस।’ इस पर वो महिला पूछती है कि इसी सात मार्च को?, तो मृदुल ने हामी भर दी। फिर मृदुल तिवारी ने कहा, ‘मेरी एक रूठी हुई भाभी हैं, वो मान जाए और मेरा ब्याह हो जाए। मेरी मम्मी और मैं दोनों मना रहे हैं, लेकिन वो मान नहीं रही हैं।’ हालांकि आपको बताते चलें कि ये सारी बातें मजाक में होती है।
ये वीडियो भी हो रहा वायरल
कुछ वीडियोज और सामने आए हैं। एक वीडियो में छोटा बच्चा मृदुल तिवारी से कह रहा है कि आपके बिना बिग बॉस 19 देखने में अच्छा नहीं लगता।
यह खबर भी पढ़ें:
तमन्ना संग सलमान खान ने 'दिल दियां गल्ला' पर किया डांस तो फैंस को याद आईं कैटरीना, वीडियोज हो रहे वायरल
शो में ये प्रतिभागी हैं अब हिस्सा
मृदुल तिवारी के एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि शो में अब गौरव खन्ना, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे हैं। दिसंबर में 'बिग बॉस 19' का फिनाले है।