फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: फीफा वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी, नोरा फतेही का चला जादू; गाने से बांधा समां और जमकर थिरकीं

Sat, 13 Jun 2026 12:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi Performance At FIFA World Cup 2026: शुक्रवार देर रात फीफा वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड डांसर, एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया। उनके गाने और डांस ने फैंस का दिल जीत लिया है। नोरा की परफॉर्मेंस के वीडियो, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
 
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप की दूसरी ओपनिंग सेरेमनी में नोरा ने किया परफॉर्म - फोटो : ट्विटर@Cricket Central
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप की आज दूसरी ओपनिंग सेरेमनी थी। मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी में नोरा फतेही भी नजर आईं, उन्होंने इस स्टेज पर अपना हिट सॉन्ग गाया भी, इस पर परफॉर्म भी किया। उनकी यह परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आई। साथ ही एक्ट्रेस का लुक भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। 

विज्ञापन

 

 

इन सेलेब्स के साथ नोरा ने स्टेज का बढ़ाया पारा 
फीफा वर्ल्ड कप की सेरेमनी में नोरा फतेही ने फ्रेंच सिंगर वेजेड्रीम और बांग्लादेशी-अमेरिकी डीजे संजय के साथ गाने ‘सिरी सिरी’ के जरिए समां ही बांध दिया। नोरा फतेही का यह गाना पहले ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही फीफा इवेंट का हिस्सा बनकर खुश 
नोरा फतेही इतने बड़े इवेंट का हिस्सा बनी हैं तो काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही ने रिर्हसल तक की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है। नोरा के लुक की भी खूब तारीफ की है। 

करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं नोरा? 
नोरा फतेही ने कुछ वक्त पहले एक फिल्म 'केडी द डेविल' में आइटम सॉन्ग किया था, जो कि विवादों में घिर गया था। वह एक्टिंग भी कई फिल्मों में कर चुकी हैं। साथ ही अब बतौर सिंगर, डांसर भी वह लाइव शो करने लगी हैं।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें