फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने प्रणीत को सुनाई खरी-खोटी, ‘370 की बिरयानी’ वाले जोक पर बोलीं- क्राउड वर्क कॉमेडी नहीं…

Fri, 12 Jun 2026 03:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedian Mallika Dua slams Praneet More: प्रणीत मोरे के शो में महिलाओं के लिए कहे गए वाहियात जोक, किस्से पर बवाल खड़ा हो चुका है। स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी इस मामले पर प्रणीत मोरे का विरोध किया है। 

विज्ञापन
मल्लिका दुआ और प्रणीत मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikadua
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत के शो में ‘370 की बिरयानी’ वाला ऐसा मजाक किया, जिसमें महिलाओं के लिए अपमानजनक, अश्लील भाषा का इस्तेमाल था। मजाक करने वाले शख्स और प्रणीत मोरे पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी समन भेजा है। इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी प्रणीत को खरी-खोटी सुनाई है।

प्रणीत मोरे और अन्य दो लोगों पर फूटा मल्लिका का गुस्सा

विज्ञापन

अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी शेयर करते हुए मल्लिका दुआ ने लिखा, ‘आपके आक्रोश के कारण उसे (370 की बिरयानी का किस्सा सुनाने वाला लड़का) नौकरी से नहीं निकाला गया। काम के दौरान भी वह स्पष्ट रूप से औसत से कम रहा होगा।’ 
प्रणीत मोरे के शो में ही खुद को डॉ. बताने वाली एक लड़की ने भी मृत लोगों के बारे में अभद्र बात कही। इस पर भी मल्लिका दुआ कहती हैं, ‘उस बदतमीज लड़की में डॉक्टर बनने की ना काबिलियत है, ना चाहत और ना तमीज। रियलिटी शो की कास्टिंग टीमें लार टपका रही होंगी।’ 
विज्ञापन

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत के बारे में वह लिखती हैं, ‘क्राउड वर्क कोई कला नहीं है, कॉमेडी नहीं है। कम से कम भारत में तो नहीं। इसे आलसी बकवास भारतीय पुरुषों ने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह उन्हें अपनी औसत दर्जे की गंदगी को छिपाने का मौका देती है। देखिए, कुछ भी नहीं बदलेगा।’ 
वह आगे लिखती हैं, ‘आप ऐसे लोगों को मशहूर और अमीर बनाते रहेंगे।’

Trending Videos
विज्ञापन

प्रणीत मोरे ने रखा था अपना पक्ष
इस पूरे विवाद और मामले पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने पिछले दिनों एक बयान जारी कर माना था कि शो के दौरान उन्होंने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह गलत थी। वीडियो पर हर तरफ से आलोचना होने के तुरंत बाद कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखा। प्रणीत ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘मैंने हाल ही में आए क्राउडवर्क क्लिप के बारे में आलोचना देखी है। दर्शक की कही बातें मेरी सोच को नहीं दिखातीं। पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि मुझे हंसकर आगे बढ़ने के बजाय उस बात को चुनौती देनी चाहिए थी। यह मेरी तरफ से समझने में गलती थी।’ 

क्या था पूरा मामला? 
सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक दर्शक महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कह रहा है। इस बात पर उसे टोकने की बजाय प्रणीत मोरे बस हंस रहे थे। यही बात सोशल मीडिया पर मौजूद सक्रिय महिलाओं, लड़कियों को चुभ गई। इस वजह से कॉमेडियन प्रणीत की खूब ट्रोलिंग हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें