फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devendra Fadnavis: अक्षय कुमार ने पूछा कौन है राजनीति का असली हीरो? मुख्यमंत्री फडणवीस ने लिया इस नेता का नाम

Tue, 07 Oct 2025 06:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar With Devendra Fadnavis: अक्षय कुमार से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस नेता को बताया राजनीति का असली हीरो। जानिए फडणवीस ने लिया किसका नाम?
विज्ञापन
अक्षय कुमार और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मीडिया और मनोरंजन बिजनेस पर वार्षिक सम्मेलन एफसीसीआई फ्रेम्स 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस का इंटरव्यू लिया और उनसे तमाम मुद्दों पर बात की। इसी बातचीत के दौरान सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असली हीरो भी बताया।

पीएम को बताया असली नायक

विज्ञापन

बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने सीएम फडणवीस से पूछा कि जैसे हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई रील हीरो दिखते हैं। आप राजनीति में किसे रियल हीरो मानते हैं? इसके जवाब में सीएम फडणवीस ने कहा कि भारत के पूरे राजनीतिक इतिहास में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक असली नायक के रूप में देखता हूं। पीएम मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि 'गरीबी हटाओ' के नारे हमेशा लगते थे, लेकिन पीएम मोदी ने 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। नाजुक 5 अर्थव्यवस्थाओं से, हम शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गए। अब जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।
 

 

अब हम सही रास्ते पर बढ़ रहे हैं

विज्ञापन

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि चाहे वह तकनीक हो या रक्षा निर्माण, हर क्षेत्र में, भारत दुनिया के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। मुझे लगता है कि हमने हमेशा हमारी महानता की कहानियां सुनी हैं। हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं कि हम महान थे, लेकिन किसी ने हमें यह कभी नहीं बताया कि हम कब महान बनेंगे। मगर अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं। अब हम जानते हैं कि हम सही रास्ते पर हैं, हमारे पास 2047 विकसित भारत की छवि है।

यह खबर भी पढ़ेंः Akshay Kumar: अक्षय ने लिया देवेंद्र फडणवीस का इंटरव्यू, पूछा- आप संतरा कैसे खाते हैं? सीएम ने दिया गजब जवाब

आयुष्मान खुराना भी बने कार्यक्रम का हिस्सा
इस वर्ष एफसीसीआई फ्रेम्स का रजत जयंती वर्ष है। इस दौरान दो दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में मीडिया एवं मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां मनोरंजन के व्यवसाय पर चर्चा करने पहुंच रही हैं। अक्षय कुमार के अलावा अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने करियर और आगामी प्रोजेक्टस लेकर बात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें