फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने चुराई थी ‘आर्टिकल 15’, बोले- इस फिल्म ने बदली मेरे करियर की दिशा

Tue, 07 Oct 2025 06:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayushmann At FICCI Frames 2025: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘आर्टिकल 15’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा बदल दी? 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया और मनोरंजन बिजनेस पर वार्षिक सम्मेलन एफसीसीआई फ्रेम्स 2025 का आयोजन किया गया। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान अभिनेता ने अपने करियर को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि किस फिल्म ने उनके करियर की दिशा और दशा को बदल दिया।

‘आर्टिकल 15’ ने बदली मेरी प्रति लोगों की धारणा

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मयंक शेखर के साथ बात करते हुए आयुष्मान ने बताया कि ‘आर्टिकल 15’ फिल्म ने मेरे बारे में लोगों की धारणा बदल दी। क्योंकि इससे पहले मैं अपनी हल्की-फुल्की सामाजिक कॉमेडी के लिए जाना जाता था। लेकिन ‘आर्टिकल 15’ जातिवाद पर आधारित एक बहुत ही गंभीर फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया, जो एक असामान्य बात थी। एक्टर ने बताया कि निर्देशक अनुभव सिन्हा के पास इसकी स्क्रिप्ट थी और उन्होंने इसके लिए मेरे बारे में कभी नहीं सोचा था। इसलिए मैंने सचमुच उनसे यह फिल्म चुरा ली, यह कहते हुए कि मैं इसी तरह की फिल्म करना चाहता हूं।

ना कहना है जरूरी
इस दौरान आयुष्मान ने अपने पत्रकार, आरजे और वीजे होने के अनुभव को भी साझा किया। साथ ही उन्होंने अपनी ना कहने की ताकत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब आप युवा होते हैं और अभी-अभी शुरुआत की है, तो लोगों को ना कहना आसान नहीं होता। लेकिन यही आपको बनाता है। आपको अपने विश्वास, अपनी अंतरात्मा और अपने अंतर्ज्ञान के साथ आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन

 


राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म करेंगे आयुष्मान
इस दौरान अभिनेता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। एक्टर ने बताया कि 'थामा' के बाद वो सूरज बड़जात्या के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। बता दें कि यह आयुष्मान की पहली राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म होगी। इसके अलावा वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की भी एक फिल्म कर रहे हैं। हालांकि, एक्टर ने कहा कि इस दौरान वो बीच-बीच में अपने तरह की फिल्में भी करते रहेंगे।

 


यह खबर भी पढ़ेंः Devendra Fadnavis: अनिल कपूर की इस फिल्म ने सीएम फडणवीस को किया प्रभावित, बोले- साइबर क्राइम पर बनें फिल्में

 

‘थामा’ में नजर आएंगे आयुष्मान
वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ में नजर आएंगे। मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा यह फिल्म दिवाली के मौके पर 21 नवंबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें