मिस इंडिया 2026 की विजेता साध्वी सैल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'विश्व भर में देश को गौरवान्वित करना है'
साध्वी सैल का कहना है, 'मुझे यह सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत ही कृतज्ञ हूं और आभारी हूं कि यह मौका मिला। हम सभी ने बहुत ही शानदार समय बिताया। अब हम वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित करना चाहते हैं'। साध्वी ने सामाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'मुझे बाकी लड़कियों के लिए भी खुशी है। वे सभी मेरी दोस्त हैं और हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। प्रोग्राम बहुत अच्छा था। मेरे लिए मेरी सारी सखियां आज के लिए विनर हैं'।
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता साध्वी सैल
- फोटो : एएनआई
आपकी यात्रा कैसी रही?
इस पर साध्वी सैल ने कहा, 'इस यात्रा में बेशक उतार-चढ़ाव तो थे, लेकिन हमारे फैकल्टी ने पूरा ध्यान रखा। फेमिना आयोजकों ने भी पूरा साथ दिया। इस वजह से ही आज हम इस मुकाम पर हैं। आप मिस वर्ल्ड का भी प्रतिनिधित्व करेंगी, उस पर क्या कहना चाहती हैं? इस पर साध्वी ने कहा, 'बहुत ज्यादा उत्साहित हूं। मैं इस खिताब को पूरी ईमानदारी से आगे लेकर चलूंगी और पूरी ईमानदारी से मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहूंगी। अभी बहुत बड़ी यात्रा बाकी है मेरे लिए, आज यह यात्रा खत्म नहीं हुई है'।
Who is sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं पर है पकड़, 30 प्रतियोगियों को हराकर बनीं मिस इंडिया 2026
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की विजेता साध्वी सैल
- फोटो : एएनआई
युवाओं को आप क्या कहेंगी?
साध्वी ने कहा, 'मैंने अपनी तैयारी तीन महीने पहले शुरू की थी। अगर मैं आज इस मुकाम पर आ सकती हूं तो कोई भी आ सकता है। बस अपनी पूरी-पूरी कोशिश कीजिए। जैसे आप हैं, वैसे ही आप रहिए। आपकी वास्तविकता ही सबसे जरूरी है। शायद आज यह खिताब इसलिए ही मुझे मिला है, क्योंकि मैंने सच्चाई के साथ अपने सही विजन को रिप्रजेंट किया है। कोई भी किसी से कम नहीं है। अपनी तुलना मत कीजिए। समय बर्बाद मत करिए। अगर आपका कोई भी लक्ष्य है तो आज से ही उस लक्ष्य पर काम करना शुरू करें।
मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 की फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी
- फोटो : एएनआई
फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी बोलीं- 'जो होता है, किसी वजह से होता है'
इस सौंदर्य प्रतियोगिता की फर्स्ट रनरअप राजनंदिनी ने भी अपना रिएक्शन दिया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं बहुत आभारी हूं और उत्साहित हूं। मुझे पता है कि जो होता है, किसी वजह से होता है। मुझे यकीन है कि यह अभी शुरुआत है। पूरी यात्रा बहुत खूबसूरत थी। कठिन मेहनत थी, काफी प्रयास किए। मगर, आखिर में बस यही है कि अगर किसी चीज को अगर पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है'।