'फेडरर ट्वेल्व फाइनल डेज' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस डॉक्यूमेंटी फीचर फिल्म को आसिफ कपाड़िया और जो सबिया ने मिलकर निर्देशित किया है। बता दें कि यह डॉक्यूमेंटी फिल्म रोजर फेडरर के शानदार करियर के आखिरी 12 दिनों का एक अनोखा अनुसरण है।
फिल्म किस पर आधारित है
यह फिल्म रोजर फेडरर को उसके सबसे कमजोर और स्पष्ट रूप में दर्शाती है। 'फेडरर ट्वेल्व फाइनल डेज' फिल्म 10 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में इसका वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। साथ ही इसे 20 जून को दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से लॉन्च किया जाएगा।
फिल्म में फेडरर के खेल और उन प्रशंसकों को अलविदा कहते दिखाया गया है, जिन्होंने पिछले दो दशकों तक उनके जीवन को नया रूप देने में सहायता की है। प्राइम वीडियो स्पोर्ट्स द्वारा प्रस्तुत, 'फेडरर ट्वेल्व फाइनल डेज' एक लाफकाडिया प्रोडक्शंस का प्रोडक्शन है। इस फिल्म का निर्माण आसिफ कपाड़िया और जॉर्ज चिग्नेल ने मिलकर किया है। इसका निर्देशन कपाड़िया और जो सबिया ने किया है।
फैंस की प्रतिक्रिया
इस फिल्म में राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के साथ फेडरर के बीच संबंधों को दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्सुकता है। एक फैन ने लिखा, ''बहुत ही अच्छा वीडियो देखने को मिला।'' एक फैन ने लिखा, ''यह फिल्म लीजेंडरी होने वाली है।'' एक और फैन ने लिखा, ''एक फैन ने लिखा कि क्या वरुण धवन भी इस डॉक्यूमेंट्री में हैं, अगर हैं तो ट्रेलर में दिखाई क्यों नहीं दिए।'' अब फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Venom 3 Trailer: 'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक अंदाज में लौटे टॉम हार्डी, फैंस हुए उत्साहित