फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग के बीच फातिमा सना शेख के साथ हुई थी घटना, आमिर खान ने दिया साथ; अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

Fri, 13 Mar 2026 07:49 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने बताया है कि फिल्म 'दंगल' के सेट पर जब उन्हें दौरा आया तो क्या हुआ। कैसे उनकी टीम ने उनका सपोर्ट किया?
विज्ञापन
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम@fatimasanashaikh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाकर शोहरत हासिल की। उन्होंने फिल्म के सेट पर आए दौरे के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने याद किया कि उस घटना के दौरान आमिर खान, सान्या मल्होत्रा और पूरी टीम ने किस तरह उनका साथ दिया था।
विज्ञापन

फिल्म के सेट पर आया दौरा
दंगल सेट से अपनी यादें साझा करते हुए, फातिमा ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर कहा, 'दौरा आया और मैंने सोचा कि कुछ नहीं होगा। फिर यह बढ़ता गया। जो भी मेरे आस-पास था मैंने उनसे बोला, मुझे दौरा आने वाला है। किसी को पता ही नहीं था कि यह क्या है। मुझे भी नहीं पता था कि यह क्या है। सौभाग्य से सेट पर आमिर थे और सान्या थीं। कृपा शंकर बिश्नोई जो हमें ट्रेन कर रहे थे, वो थे। उन्होंने फटाफट गूगल किया। आखिरकार एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में, उन्होंने यह पता लगाने की जिम्मेदारी ली कि यह क्या है क्योंकि पूरी फिल्म में बहुत कुछ मुझ पर निर्भर था।'
 

फातिमा का हुआ इलाज
फातिमा ने बताया कि डॉक्टर के पास ले जाए जाने के बाद, उनका एमआरआई और ईईजी किया गया। फिर उन्हें मुंबई के एक न्यूरोलॉजिस्ट के पास भेजा गया, जिन्होंने उन्हें दवाएं दीं। उन्होंने कहा कि दवा की डोज बहुत ज्यादा थी, जिससे उन्हें ऐसा महसूस होता था जैसे वे किसी नशे के असर में हों।
विज्ञापन

फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
फातिमा ने बंद की दवाएं
उन्होंने बताया कि वह सीधे चल भी नहीं पा रही थीं, सब कुछ अजीब सा लग रहा था। वह 'बहुत ज्यादा उदास और गुस्सा' महसूस कर रही थीं। फातिमा ने कहा कि उन्हें बहुत अकेलापन महसूस हो रहा था और आखिरकार उन्होंने अपनी दवाएं लेना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि दवाओं की वजह से उनके लिए अपना काम करना नामुमकिन हो गया था। खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें ट्रेनिंग करनी पड़ती थी और कुश्ती लड़नी होती थी। किसी को बिना बताए उन्होंने दवाएं लेना बंद कर दिया। हालांकि उन्हें चार वर्षों तक दौरे आए।

फातिमा का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख को आखिरी बार फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में देखा गया था। वह अगली बार सीरीज 'न्याय' में नजर आएंगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें