फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father's Day: 'जर्सी' से लेकर 'छिछोरे' तक, इस फादर्स डे पर पिता के साथ देखें ये बेहतरीन फिल्में

Sun, 15 Jun 2025 12:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Father's Day Special: आज फादर्स डे है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पिता के बारे में दिखाया गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में
विज्ञापन
जर्सी, छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 15 जून को पूरी दुनिया में फादर्स डे (पितृ दिवस) मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने पिता को बधाई देते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं हैं जिनमें पिता और औलाद के बीच रिश्ते को दिखाया गया है। हम यहां उन फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं जिनमें पिता और बच्चों के रिश्तों को दिखाया गया है।

विज्ञापन


जर्सी
जर्सी फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अहम किरदार में हैं। फिल्म में एक क्रिकेटर की कहानी दिखाई गई है जो अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए दोबारा क्रिकेट खेलता है। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म को लोगों ने सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल नहीं कर पाई थी।

छिछोरे - फोटो : IMDB
छिछोरे
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक बच्चा आत्महत्या करना चाहता है लेकिन उसके पिता उसे अपनी जिंदगी की कहानी सुना कर जीने में उसकी दिलचस्पी पैदा करते हैं। वह अपने बच्चे को कई किस्से सुनाते हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: सुशांत को यह काम करके मिलता था सुकून, दोस्त आलोक पांडे ने किया खुलासा

फिल्म दंगल साल 2016 की और बॉलीवुड की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है - फोटो : ट्विटर : @BeingSalmanKhan
दंगल
'दंगल' फिल्म में एक ऐसे पिता की कहानी दिखाई गई है जो पहले एक बेटा चाहता है। हालांकि उसके यहां दो बेटियां पैदा होती हैं। फिर वह उन दोनों को पहलवानी सिखाता है। दोनों बेटियां पिता का नाम रौशन कर देती हैं। फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मलहोत्रा और जायरा वसीम ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था।

अंग्रेजी मीडियम - फोटो : एक्स @rp3sgh
अंग्रेजी मीडियम
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (2020) शिक्षा पर आधारित है। फिल्म में इरफान खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक पिता अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाने के लिए हर मुम्किन कोशिश करता है। हालांकि उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पिता बेटी का रिश्ता और मजबूत होता है।
विज्ञापन

फिल्म 'पीकू' का एक सीन - फोटो : IMDB
पीकू
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'पीकू', पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक बेटी अपने पिता के सनकीपन से परेशान है। फिर भी वह अपने पिता का साथ नहीं छोड़ती है।

पिता पर आधारित दूसरी फिल्में
पिता और औलाद के रिश्ते पर कई फिल्में बनी हैं जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, सूर्यवंशम, तारे जमीन पर, गुंजन सक्सेना, 3 इडियट्स और 102 नॉट आउट शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें