फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Influencer Sana Grover: फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर ने की शादी, स्वधीत चतुर्वेदी संग लिए सात फेरे

Wed, 22 Jan 2025 03:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर भी कई इंफ्लुएंसर हैं, जो अपने अलग तरह के कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। सना ग्रोवर भी ऐसी ही कंटेंट क्रिएटर हैं।हाल ही में इस इंफ्लुएंसर ने शादी की है, अपनी जिंदगी की इस खुशी को सोशल मीडिया पर फाॅलोअर्स के साथ शेयर भी किया है। 

विज्ञापन
इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर और स्वधीत चतुर्वेदी की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanagrover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों कई टीवी, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर भी शादी के बंधन में बंधी हैं।अपनी शादी तस्वीरें सना ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनके फॉलोअर्स भी सना की शादी से काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


बॉयफ्रेंड संग की शादी 
दिल्ली की फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। हाल ही में इस कंटेंट क्रिएटर ने अपने बॉयफ्रेंड  स्वधीत चतुर्वेदी से शादी की है। सना की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई है। अपनी शादी तस्वीरें सना ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की हैं। लाइट पिंक लहंगा पहने सना ग्रोवर बहुत ही प्यारी दुल्हन लग रही हैं। इन दिनों वह लंदन में रह रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Dev Joshi: टीवी शो 'बाल वीर' फेम देव जोशी ने गुपचुप की सगाई, नेपाल के कामाख्या मंदिर से शेयर की तस्वीरें 

हटकर फैशन कंटेंट करती हैं क्रिएट 
दिल्ली की फैशन इंफ्लुएंसर सना ग्रोवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी फेमस हैं। वह अपने अलग तरह के फैशन कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वह सिंपल लुक में कैसे खूबसूरत दिखें, इस तरह के फैशन टिप्स, ड्रेसेस के सजेशन फॉलोअर्स को देती हैं। वह सबसे ज्यादा अपने क्लासी स्टाइल के फैशन टिप्स के लिए सोशल मीडिया पर फेमस हैं। फैशन कंटेंट क्रिएट करने के साथ सना ग्रोवर अपनी पढ़ाई पर भी फोकस कर रही हैं, इस बारे में कई बार अपने फॉलोअर्स के साथ बात कर चुकी हैं।

विज्ञापन

 




 
विज्ञापन

पिछले साल हुई सगाई 
सना ग्रोवर ने स्वधीत चतुर्वेदी से पिछले साल 12 सितंबर 2024 को सगाई की थी, तब भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की। साथ ही अपनी और स्वधीत की साथ में सगाई की अंगूठी पहने तस्वीरें साझा की थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें