बिग बॉस 19 में आए दिन तमाशा हो रहा है। कभी कोई किसी से हाथापाई कर रहा है, तो किसी को भला-बुरा कह रहा है। अब शो का नया प्रोमो सभी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, क्योंकि इसमें फरहाना और अभिषेक के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ।
फरहाना ने सोते हुए अभिषेक पर फेंका पानी
बिग बॉस 19 शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें दिखता है कि अभिषेक बजाज सोते हुए दिख रहे हैं, तभी फरहाना भट्ट आती हैं और बोतल से पानी लेकर उनपर फेंक देती हैं। इसके बाद अभिषेक ने गुस्से में कहा, ‘पानी डालने की जरूरत नहीं है।’ इसपर फरहाना ने कहा, ‘मेरी मर्जी मैं क्या करूंगी।’
अशनूर ने किया फरहाना का विरोध
आगे प्रोमों में फरहाना की मेरी मर्जी वाले बयान का अशनूर कौर ने विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘मेरी मर्जी कुछ नहीं होता है फरहाना।’ इसके आगे फरहाना ने अशनूर से कहा, ‘तो तुम वॉचमैन बनो उन्हें जगाने के लिए।’ फिर अशनूर ने फरहाना को पर्सनल चीजों को बीच में लाने के लिए मना किया, लेकिन फरहाना ने कहा कि पांच लोगों को जो करना है कर लें, वो किसी से नहीं डरतीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Rajvir Jawanda: एमी विर्क ने दी राजवीर जवंदा की हेल्थ अपडेट, फोटो शेयर कर बोले- ‘ऊपर वाला कृपा दिखा रहा है…’
क्या है इस बार 'बिग बॉस 19' का कॉन्सेप्ट?
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।