फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur: फिर गूंजेगा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत, लता मंगेशकर की जयंती पर आएगा ‘120 बहादुर’ का खास टीजर

Thu, 25 Sep 2025 02:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

120 Bahadur Teaser 2: फरहान अख्तर की आगामी फिल्म  ‘120 बहादुर’ का नया टीजर आने वाला है। यह टीजर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को एक ट्रिब्यूट होगा।
विज्ञापन
फरहान अख्तर और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘120 बहादुर’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक सिर्फ फिल्म का टीजर सामने आया है। अब मेकर्स फिल्म का एक खास टीजर लाने की तैयारी में हैं। ये खास टीजर 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जयंती पर जारी किया जाएगा। इसमें फैंस को लता जी का लोकप्रिय देशभक्ति गीत सुनने को मिलेगा।

टीजर में दिखेगी लता जी के हिट गाने की झलक

विज्ञापन

इस टीजर और इसकी तारीख का खास महत्व है, क्योंकि इसे लता मंगेशकर की याद में चुना गया है। वह अपनी देशभक्ति के गानों के लिए जानी जाती हैं, खासकर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ के लिए। यह गीत 1962 के भारत–चीन युद्ध में सैनिकों की बलिदानी को याद करता है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ भी इसी जंग में रेजांगला युद्ध में शहीद हुए अहीर जवानों की कहानी पर आधारित है। ऐसे में मेकर्स लता जी की जयंती पर उनके लोकप्रिय गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ का एक नया वर्जन या रीक्रिएशन लेकर आने वाले हैं। जिसकी झलक इस टीजर में देखने को मिलेगी।

21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
रजनीश घई द्वारा निर्देशित ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। यह फिल्म 1962 के रेजांगला युद्ध में शहीद हुए अहीर जवानों की कहानी पर आधारित है। इस युद्ध में 13 चीनी सैनिकों की टुकड़ी से लड़ते हुए 120 में से 117 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Farhan Akhtar: ‘120 बहादुर’ ने फरहान को किया प्रेरित, बोले- ‘देशभक्ति की भावना का एहसास होना अद्भुत’

फिल्म के नाम को लेकर यादव समाज ने किया विरोध
हाल ही में फिल्म को लेकर एक विवाद भी सामने आया था। दरअसल, फिल्म के टाइटल ‘120 बहादुर’ को लेकर गुरुग्राम में यादव समाज के लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि इस फिल्म का नाम बदलकर ‘120 वीर अहीर’ किया जाए, ताकि 1962 के भारत-चीन युद्ध में यादव समाज की अहम भूमिका को सही तरीके से दर्शाया जा सके। यादव समाज ने मेकर्स को नाम न बदलने पर बड़ा आंदोलन करने की भी धमकी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें