फरहान की पोस्ट पर ऋतिक का कमेंट
फरहान अख्तर ने फिल्म की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए मकसद ढूंढने की कहानी। इसके 21 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।' वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'रोंगटे खड़े कर देने वाला।' इस पर फरहान अख्तर ने जवाब देते हुए लिखा है 'आपके बिना ये फिल्म नहीं बन सकती थी।' एक यूजर ने लिखा है 'यह बॉलीवुड की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है।' एक और यूजर ने लिखा है 'अब आप इस तरह की फिल्में क्यों नहीं बनाते हैं।'
फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा ने अहम किरदार निभाया है।
वीडियो में क्या है?
फरहान अख्तर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन एक ऐसे व्यक्ति होते हैं, जिनका जिंदगी में कोई लक्ष्य नहीं होता है। इसलिए उनके करीबी उनसे परेशान रहते हैं। इसके बाद वह भारतीय सेना में भर्ती हो जाते हैं। फिर वह मेहनत करते हैं। आर्मी में ट्रेनिंग लेते हैं। सेना के अफसर कहते हैं कि मुझे सबसे ऊंची जगह पर तिरंगा लहराना है। फिल्म के आखिर में अपना लक्ष्य सेट करते हुए ऋतिक रोशन सबसे ऊंची जगह पर तिरंगा लहरा देते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: RS Prasanna: 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक को फिल्में रिजेक्ट करने का नहीं है अफसोस, बताया कैसे बनी नई फिल्म
फरहान अख्तर का काम
फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' कामयाब फिल्मों में से एक है। फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। यह फिल्म 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 41.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फरहान अख्तर ने 'दिल चाहता है', 'पॉजिटिव' और 'डॉन- द चेज बिगिन्स अगेन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वह जल्द ही 'सांग ऑफ पैराडाइज' और '120 बहादुर' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूज करने वाले हैं।