फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar Daughter: फरहान अख्तर ने बेटी को जन्मदिन की दी बधाई, ऋतिक और प्रियंका ने लुटाया प्यार

Fri, 08 Aug 2025 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar Daughter Birthday: फरहान अख्तर ने अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने भी उन पर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन
शाक्य अख्तर, फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @faroutakhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी बेटी शाक्य अख्तर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर फरहान ने अपनी और शाक्य की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे साथ में खाना खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फरहान ने अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट भी लिखी।
विज्ञापन

फरहान ने बेटी को दी बधाई
तस्वीर में, शाक्य और फरहान एक-दूसरे की तरफ झुके हुए हैं और उनके हाथ में चॉपस्टिक हैं। अपनी आउटिंग के लिए फरहान ने कैज़ुअल कपड़े पहने थे। शाक्य ने काले रंग का टॉप और नीली स्कर्ट पहनी थी। तस्वीर शेयर करते हुए फरहान ने लिखा 'हफ्ते के आठ दिन मैं तुमसे प्यार करता हूं शाक्य। जन्मदिन की मुबारकबाद। मुझे उस शख्स पर बहुत फख्र है जो बड़े होकर आप बनेंगी।


सेलेब्स ने दी मुबारकबाद
पोस्ट पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री प्रियंका ने कहा 'वाव जन्मदिन की बधाई शाक्य।' फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने कहा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं बेबी।' फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा 'यकीन नहीं होता। यह वही छोटी लड़की है जो दिल चाहता है के सेट पर थी। जन्मदिन की शुभकामनाएं शाक्य' ऋतिक रोशन ने भी कहा 'जन्मदिन की बधाई डियर'।


दादी ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अपनी पोती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर, फरहान और शाक्य की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में, जावेद शाक्य को गोद में लिए हुए हैं। सभी कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहे हैं। शबाना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग शाक्य।'


मां ने लिखी पोस्ट
शाक्य की मां अधुना भबानी ने भी अपनी बेटी के लिए एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने शाक्य और उनकी दोस्त की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमेशा और हमेशा के लिए।'


विज्ञापन

फरहान अख्तर की शादी
फरहान की शादी पहले अधुना से हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा। दोनों ने 2000 में शादी की और 16 साल की शादी के बाद जनवरी 2016 में अलग हो गए। अप्रैल 2017 में उनका तलाक हो गया। फरहान ने 2022 में शिबानी दांडेकर से शादी की। यह जोड़ी 2018 से साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें