फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: पति को छपरी कहे जाने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 08 Aug 2025 04:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Swara Bhasker Troll: स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक्स पर उस यूजर को करारा जवाब दिया है जिसने उनके पति को छपरी कहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री स्वरा भास्कर काफी मुखर हैं। वह अक्सर अपने बेबाक लहजे के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने उस व्यक्ति को खरी-खोटी सुना दी जिन्होंने एक्स पर उनके पति फहाद अहमद को मजाक में 'छपरी' और 'डोंगरी का स्ट्रीट वेंडर' कहा। अभिनेत्री फहाद के साथ रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

स्वरा के पति को बताया छपरी
स्वरा भास्कर ने एक्स पर यूजर की प्रोफाइल को हाइलाइट करने के लिए दो स्क्रीनशॉट शेयर किए। इस पोस्ट में लिखा था 'परिणीति चोपड़ा को अपने पति को पीआर के लिए टॉक शो में ले जाते देखकर, स्वरा ने भी ऐसा ही करने का सोचा। वह अपने डोंगरी के छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गईं। पीआर तो छोड़िए, उनके पति डोंगरी के किसी रेहड़ी वाले जैसे लग रहे थे।'
 

स्वरा ने ट्रोल को सिखाया सबक
जवाब में, स्वरा ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'खुद को गौरवान्वित हिंदू और अंबेडकरवादी बताने वाला यह मूर्ख शायद यह नहीं जानता कि छपरी एक जातिवादी शब्द है। एक अपमानजनक शब्द जिसका इस्तेमाल 'छप्पर' या फूस की झोपड़ियां बनाने वाले समुदाय के लिए किया जाता है। डोंगरी या कहीं और का रेहड़ी लगाने में भी कोई बुराई नहीं है। तुम जातिवादी/वर्गवादी बेवकूफ हो।'

यह खबर भी पढ़ें: Nishaanchi Teaser: अनुराग कश्यप की 'निशानची' का ट्रेलर रिलीज, दोहरी भूमिका में दिखे बाल ठाकरे के पोते

स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@reallyswara
रियलिटी शो में नजर आ रहे स्वरा-फहाद
स्वरा और फहाद इन दिनों मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा-जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आ रहे हैं। इस शो में मशहूर सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल होती हैं और उनके रिश्तों को परखकर उनकी केमिस्ट्री को चुनौती दी जाती है।
विज्ञापन

स्वरा और फहाद की शादी
स्वरा और फहाद ने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी का पंजीकरण कराया और 16 फरवरी 2023 को सार्वजनिक रूप से इसका एलान किया। दंपति ने सितंबर 2023 में अपने पहले बच्चे, बेटी राबिया का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें