फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 Bahadur: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री तापमान में शूटिंग, '120 बहादुर' के लिए जमकर मेहनत कर रहे फरहान

Tue, 29 Jul 2025 02:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar New Movie 120 Bahadur: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की नई फिल्म '120 बहादुर' परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़े जाने वाले भारत-चीन युद्ध की कहानी को बयां करेगी।
विज्ञापन
120 बहादुर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में युद्ध पर बेस्ड फिल्मों की जब भी बात होती है, तो ‘LOC’, ‘बॉर्डर’ और ‘उरी’ जैसी फिल्में सामने आती हैं। बस कुछ उसी उम्मीद से खुद का नाम इन्हीं फिल्मों की लिस्ट में शुमार करने आ रही है फरहान अख्तर की नई फिल्म- '120 बहादुर'। इस फिल्म में फरहान अख्तर परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाने वाले हैं। 
विज्ञापन


लद्दाख की वादियों में हुई शूटिंग
इस फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि इसकी शूटिंग लद्दाख की उन ऊंची पहाड़ियों पर की गई है, जहां ऑक्सीजन की कमी और तापमान का माइनस में पहुंचना आम बात है। फिल्म के एक बड़े हिस्से को 14,000 फीट की ऊंचाई पर -10 डिग्री सेल्सियस तापमान में शूट किया गया है।

कहानी 1962 के रेजांग ला युद्ध की
‘120 बहादुर’ उस वीरता की दास्तान है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला के मोर्चे पर लिखी गई थी। सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने डटकर मुकाबला किया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा की। मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में लड़ी गई ये लड़ाई आज भी भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Dutt: शिल्पा शेट्टी ने संजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर कीं तस्वीरें, एक्टर को बताया रॉकस्टार

फरहान अख्तर ने किया ट्रांसफॉर्मेशन
इस फिल्म के लिए फरहान अख्तर ने न सिर्फ खुद को फिजिकली ट्रेन किया, बल्कि हाई एल्टीट्यूड पर खुद को ढालने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी ली। सैन्य अभ्यास, हथियारों की समझ और सैनिकों की मानसिकता को समझने के लिए फरहान ने मेहनत की है।

निर्देशक और रिलीज डेट
इस फिल्म का निर्देशन रजनीश रजी घई ने किया है और इसे फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मेकर्स को उम्मीद है कि ये ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी जगह बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें