फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KSBKBT 2: 'अनुपमा' ने 'तुलसी' के साथ मिलाया हाथ, अटकलों पर विराम लगाकर ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue, 29 Jul 2025 01:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa Calls Tulsi in a New Promo: टीवी की दो चहेती बहुओं ने अब हाथ मिला लिया है। जी हां, नए प्रोमो में अनुपमा ने तुलसी को कॉल करके उनका परिवार में एक बार फिर स्वागत किया है। 
विज्ञापन
अनुपमा-तुलसी - फोटो : इंस्टाग्राम- @starplus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टेलिविजन इतिहास की सबसे चहेती बहू तुलसी वीरानी की जब से वापसी का ऐलान हुआ है, तभी से ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पुराने दर्शक बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। वहीं शो के दूसरे सीजन के पहले प्रोमो के बाद से ही लोग 'अनुपमा' को भी लगातार निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसा कहा जा रहा है कि रुपाली गांगुली के शो के मेकर्स को अपनी कुर्सी को लेकर खतरा महसूस होने लगा है। हालांकि अब चैनल की तरफ से एक नया प्रोमो वीडियो आया है जिसने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


'अनुपमा' ने 'तुलसी' को किया कॉल 
चैनल की तरफ से जो नया प्रोमो शेयर किया गया है, उसे देखने के बाद साफ पता चलता है कि दोनों शोज के मेकर्स और प्रोड्यूसर्स के बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। जहां एक तरफ ‘अनुपमा’ ने TRP चार्ट्स पर लंबे समय से राज किया है, वहीं दूसरी ओर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। वीडियो में रुपाली गांगुली, जो अनुपमा की भूमिका में हैं, स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ती हैं और उन्हें स्टार परिवार में दोबारा स्वागत करती हैं। दोनों अभिनेत्रियां एक-दूसरे से बेहद प्यार भरे ढंग से बात करती नजर आती हैं।
विज्ञापन





आज से शुरू हो रहा 'क्योंकि...2'
इसी वीडियो में 'अनुपमा' ये भी कहती हैं कि अब वो दोनों आपस में नियमित रूप से मिलती रहेंगी क्योंकि 'अनुपमा' रात 10 बजे और 'क्योंकि 2' रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इस वीडियो को देखने के बाद से ही अब ऐसा लग रहा है कि टीवी की ये दोनों बहुएं एक दूसरे के साथ मिलकर काफी खुश हुई हैं। बता दें 'क्योंकि...2' का पहला एपिसोड आज से ही टेलिकास्ट होने वाला है। 

ये खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, मेकर्स ने किया 'द राजा साब' से एक्टर का लुक रिवील

एकता कपूर का भी आया बयान
शो की निर्माता एकता कपूर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ऐसी अफवाहें अनुपमा की लोकप्रियता को कम करने की कोशिश महज हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रुपाली गांगुली एक बेहतरीन कलाकार हैं और 'अनुपमा' ने पिछले सात वर्षों में जो मुकाम हासिल किया है, वो बेमिसाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें