फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Shanti Om: शाहरुख के 'दीवानगी दीवानगी' गाने में 24 घंटे देरी से पहुंचे थे गोविंदा, फराह खान ने किया खुलासा

Thu, 23 May 2024 01:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'ओम शांति ओम' के 'दीवानगी दीवानगी' गाने में इंडस्ट्री के लगभग सभी मशहूर सितारे एक साथ जलवा बिखरेते नजर आए थे। गाने में सलमान खान, रानी मुखर्जी, काजोल, गोविंदा समेत तमाम सितारे नजर आए थे। फराह खान ने इसी गाने से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। 
 
विज्ञापन
दीवानगी दीवानगी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' के 'दीवानगी दीवानगी' गाने में इंडस्ट्री के लगभग सभी मशहूर सितारे नजर आए थे। इस गाने में एक स्क्रीन में सभी सितारे जलवा बिखरते हुए दिखाई दिए थे। दर्शकों ने फिल्म के इस गाने को खूब पसंद किया था। शाहरुख खान के इस गाने में सलमान खान, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर और रेखा समेत तमाम सितारो नजर आए थे। फराह खान ने गाने के निर्माण से गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन

गाने की शूटिंग में 24 घंटे लेट पहुंचे थे गोविंदा

फराह खान ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि 'दीवानगी दीवानगी' गाने की शूटिंग में गोविंदा लगभग 24 घंटे लेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'गोविंदा 24 घंटे देरी से आए थे। तो हम इंतजार कर रहे थे कि उनकी शूटिंग का समय है, उनका शॉट तैयार है। तो मैंने उन्हें फोन किया चीची, तुम कहां हो? इस पर उन्होंने कहा कि मैं धारावी में शूटिंग कर रहा हूं। तो मैंने कहा कि लेकिन हम तो फिल्म सिटी में हैं। फिर वह अगले दिन शूटिंग के लिए आए थे।' 

'कान' में अदिति ने फिर चली गजगामिनी चाल, सामने आया वीडियो

विज्ञापन

फराह में नहीं है गोविंदा को कोरियोग्राफ करने की हिम्मत

इससे पहले फराह ने एक बातचीत में बताया था, 'मैंने कोरियोग्राफर के रूप में अपने 30 साल के करियर के दौरान कभी गोविंदा को कोरियोग्राफ नहीं किया है।'  उन्होंने बताया था कि 'ओम शांति ओम' के गाने की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने गोविंदा से शाहरुख खान को अपने स्टेप्स सिखाने के लिए कहा था। फराह ने कहा, 'दरअसल, जब वह 'ओम शांति ओम' के 'दीवानगी दीवानगी' की शूटिंग के दौरान भी मुझमें उन्हें कोरियोग्राफ करने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए मैंने गोविंदा को अपने हिस्से के लिए शाहरुख खान को कोरियोग्राफ करने के लिए कहा था।'

 
विज्ञापन

2007 में रिलीज हुई थी 'ओम शांति ओम' 

शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अपनी पहली फिल्म से ही दीपिका दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल साबित हुई थी। फराह खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। 

Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के 'कबूतर जा जा' गाने की शूटिंग के दौरान छलक आई थीं सलमान की आंखें, यह थी वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें